रांची.मुंबई से रांची आ रहे इंडिगो के विमान की लैडिंग के समय टायर फट गया। इस विमान में 173 यात्री सवार थे। सभी बाल-बाल बचे। घटना शनिवार की शाम 5 बजे की है। विमान रांची एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी। इसी दौरान विमान का आगे का चक्का का टायर फट गया। पायटल की सूझबुझ से विमान को कंट्रोल कर लिया गया, जिस वजह से एक बड़ा हादसा टल गया है।
एयरपोर्ट अॅथोरिटी के अनुसार, विमान के अगले चक्का का नोज व्हील घिस गया था। इस वजह से विमान उतरते समय चक्का फट गया। इंडिगो प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो प्रबंधन को दी। शाम 6.45 बजे बेंगलुरु से रांची आए इंडिगो के विमान में टायर के साथ सभी उपकरण को मंगाया गया और फिर मुंबई-रांची ग्राउंडेड विमान में चक्का लगाया गया।
पटना होते दिल्ली जाने वाली इंडिगो मुंबई गई
घटना घटने के समय एयरपोर्ट पर मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली जाने के लिए यात्री आने लगे थे। इंडिगो के प्रबंधन नेशाम 5.55 बजे रांची से पटना होते हुए दिल्ली जाने वाले इंडिगो विमान को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। क्योंकि, मुंबई की फ्लाइट ग्राउंडेड हो गई थी। जब बेंगलुरु से रांची आने वाली फ्लाइट शाम 6.45 बजे रांची आई तो उस फ्लाइट को पटना होते दिल्ली भेज दिया। क्योंकि, पटना वाली फ्लाइट को पहले ही मुंबई भेज दिया गया था।
समय पर बेंगलुरु से रांची आई फ्लाइट को बता दिया डेढ़ घटे लेट
समय पर शाम 6.45 बजे बेंगलुरु से रांची आए इंडिगो के विमान को पहले ही घोषणा कर दी गई कि विमान डेढ़ घंटे विलंब है, ताकि यात्री हंगामा नहीं करें। इस वजह से बेंगलुरु-रांची विमान को इंडिगो प्रबंधन ने डेढ़ घंटे लेट बताई। उस विमान से रांची से पटना होते दिल्ली वाले यात्री को दिल्ली भेज दिया गया। क्योंकि, पटना और दिल्ली वाले यात्री रांची एयरपोर्ट पर विमान का इंतजार कर रहे थे।
मुंबई की फ्लाइट को बेंगलुरु भेजा गया
मुंबई की फ्लाइट का चक्का बनने के बाद बेंगलुरु भेज दिया गया। क्योंकि, बेंगलुरु के यात्री को पहले ही बताया गया था कि बेंगलुरु से रांची आनेवाली फ्लाइट डेढ़ घंटे विलंब से आएगी। इस तरह का फैसला लिया।
यात्री को बिना बताए 19 तक फ्लाइट कैंसल किया
रात 10.10 बजे रांची से बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को 1 से 19 दिसंबर तक के लिए कैंसिल कर दिया गया। इसकी सूचना यात्रियों को नहीं दी गई। इस वजह से शनिवार की रात 9 बजे यात्री बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे। उन्होंने जब विमान के बारे में पूछा तो बताया गया कि विमान कैंसिल कर दी गई है। यात्रियों का आरोप है कि विमान कैंसिल होने की कंपनी ने कोई सूचना नहीं दी। ना ही एसएमएस भेजा। ऐसे में कंपनी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यात्रियों ने हंगामा किया और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2U4szxx , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder