रांची. झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग, सेव द चिल्ड्रेन और वर्ल्ड विजन इंडिया के सहयोग से शनिवार को होटल कैपिटोल हिल में विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ बच्चों का इंटरफेस कार्यक्रम वोट फॉर चिल्ड्रन का आयोजन हुआ। जिसमें छह जिलों के 2050 बच्चों की मांग पर तैयार किया गया घोषणा पत्र लांच किया गया। बच्चों ने अपने अस्तित्व, सुरक्षा, शिक्षा और भागीदारी के अधिकार पर चर्चा की। उन्होंने मांग किया कि राजनीतिक पार्टियां अपने चुनावी घोषणापत्र में उनकी मांगों को शामिल करें।
20 बाल चैंपियन ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से 20 बाल चैंपियन हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने की। मौके पर आयोग के सदस्य आरपी गुप्ता, भूपन मौजूद थे। सेव द चिल्ड्रन के महाप्रबंधक महादेव हांसदा और वर्ल्ड विजन इंडिया के एसोसिएट डायरेक्टर सत्य प्रकाश प्रमाणिक ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि और आवश्यकता को साझा किया। कार्यक्रम का प्रबंधन वर्ल्ड विजन इंडिया के डॉ. अनंगदेव सिंह और सेव द चिल्ड्रन की सौमी गुहा हलदर ने किया।
बच्चों की कुछ प्रमुख मांगें
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बाल श्रम का उन्मूलन, बाल पीड़ितों को न्याय सुनिश्चित करने के लिए विशेष पोस्को व जेजे एक्ट अदालतों का गठन करना, पांच साल से कम उम्र के बच्चों की निमोनिया और डायरिया से होने वाली मौतों को रोकना। छेड़खानी, बाल विवाह पर सख्ती बरतना सहित करीब 15 मांगे हैं।
सभी पार्टियों के प्रवक्ताओं ने कहा- सरकारें बच्चों के लिए कार्य करती है
कार्यक्र में बीजेपी की प्रवक्ता के रूप में मेयर आशा लकड़ा, कांग्रेस की ओर से राजीव रंजन, झामुमो के सरोज, आप पार्टी के राजन कुमार सिंह, आरजेडी के डॉ. मनोज कुमार के अलावा विधायक नवीन जायसवाल और जीतू चरण राम भी शरीक हुए। सभी ने कहा कि बच्चों का मामला राजनीतिक मामलों से अलग है। सभी सरकारें बच्चों के लिए कार्य करती है। जो कमियां हैं उसे भी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Dl3YNo , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder