Bu Blogda Ara

1 Şubat 2019 Cuma

वृंदा करात ने कहा- झूठ की फैक्ट्री है भाजपा, सत्ता जाने वाली है तो किसानों की याद आ रही

{content:

चतरा. भाजपा झूठ की फैक्ट्री है। सत्ता जब जाने वाली है, तब भाजपा को किसानों की याद आ रही है। बजट मेंकिसानों को प्रति एकड़ छह हजार रुपए दिए जाने की घोषणा छलावा है। किसानों को लॉलीपॉप दिया जा रहा है। भाजपा की सरकार सभी मोर्चाें पर फेल हो गई है। उक्त बातें माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य सह झारखंड प्रभारी वृंदा करात ने शुक्रवार को चतरा में कही। वे यहां सदर थाना मैदान में आयोजित माकपा के आमसभा में मुख्य अतिथि के रूप में बाेल रही थी।

  1. यह आमसभा वन भूमि पर बसे गरीबों व दलितों को जमीन का पट्टा देने की मांग को लेकर आयोजित था। इसकी अध्यक्षता रामदेव सिंह कर रहे थे। उन्हांेने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, मजदूरों को राहत देने के बजाय उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। सरकार ने ना तो बेराेजगारांे को नौकरी दी और ना ही महिलाओं को सुरक्षा दिया। देश में दलितों और आदिवासियों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धुर्वीकरण के सहारे चुनाव जीतना चाहती हैं लेकिन इस बार भाजपा को सता से हटना तय है। सरकार की गलत नीतियों से महंगाई आसमान छू रही है। देश की जनता मोदी सरकार को हटाने का निर्णय ले चुकी है। उन्होंने लोगों से मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

  2. राज्य सचिव गोपीकांत बक्सी ने राज्य की रघुवर दास सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस सरकार से लोगों को भला होने वाला नहीं है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण कॉरपोरेट जगत व पूंजीपतियों को फायदा हुआ है। जिला प्रभारी संजय पासवान ने कहा कि वर्षों से वन भूमि पर बसे गरीबों को बेदखल करने की कोशिश वन विभाग द्वारा किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की समस्याअों से यहां के सांसद और विधायक को कोई लेना-देना नही है।

  3. धरना के बाद वृंदा करात के नेतृत्व में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमेंवन अधिकार कानून के तहत गरीबों को जमीन का पट्टा देने, वन विभाग द्वारा किए जा रहे झूठे मुकदमा पर रोक लगाने एवं चतरा जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करने की मांग शामिल है। इससे पूर्व नगर भवन मैदान से माकपा के कार्यकर्ता हांथों मे लाल झंडा लिए जुलूस निकाला। यह जुलूस मुख्य बाजार, कोर्ट रोड होते हुए सभा स्थल पहुंचा।

  4. आमसभा के बाद पत्रकारों से बात करते हुए माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य वृंदा करात ने एक साथ केंद्र की मोदी सरकार व पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र मेंे मोदी व बंगाल में ममता बनर्जी तानाशाही कर रहे हैं। देश की जनता मोदी को और बंगाल की जनता ममता बनर्जी को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव गठबंधन से लड़ा जाएगा। प्रत्येक राज्य में क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है। नेतृत्व का निर्णय चुनाव परिणाम आने के बाद होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा का चुनावी मुद्दा है। चुनाव आते ही भाजपा को राम मंदिर याद आती है। लेकिन इस बार राम भी भाजपा को नहीं बचा पाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार टैक्स स्लेब में छूट देकर चुनावी वैतरनी पार करना चाह रही है। लेकिन ऐसा नहीं होगा। इस सरकार ने देश के संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      कार्यक्रम को संबोधित करती वृंदा करात।
      , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2GebVqM , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive