रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने कहा है कि केंद्र सरकार का अंतरिम बजट पांच वर्ष की मजबूत नींव पर भव्य भारत के निर्माण का बजट है। देश में आधारभूत संरचना के विकास के साथ गांव, गरीब, किसान, महिला, मजदूर, युवा सभी को मुख्यधारा से जोड़ा गया है। इसमें अनंत संभावनाओं को साकार करने का संकल्प भी है। यह बजट अंत्योदय के साथ सर्वोदय का बजट है। बजट में किसानों की आय को दोगुनी करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की गई है। सीमांत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार की राशि देना, श्रमिकों के दुर्घटना लाभ को 6 लाख करना, 5 लाख तक की आय को टैक्स फ्री कर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है।
भाजपा नेताओं ने किया बजट का स्वागत
भाजपा नेताओं ने बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि इसमें सड़क, बिजली, सिंचाई, दवाई, पढ़ाई, मनरेगा से लेकर उपग्रह प्रक्षेपण चंद्रयान के साथ देश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा प्रस्तुत की गई है। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू, विद्युतवरण महतो, समीर उरांव, उषा पांडेय, प्रिया सिंह पटेल, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, महामंत्री सुनील कुमार सिंह, दीपक प्रकाश, अनंत ओझा, मंत्री नवीन जायसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज सिंह, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश शुक्ला, दीनदयाल वर्णवाल, प्रतुल शाहदेव, प्रवीण प्रभाकर, अनिल सिन्हा, मिसफिका हसन, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल, रविनाथ किशोर, मोर्चा अध्यक्ष अमित कुमार, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, राम कुमार पाहन, नीरज पासवान, सोना खान, अमरदीप यादव आदि शामिल हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SpWQsQ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder