{content: आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए खूंटी जिला के 365706 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। जिसमें 183324 पुरुष मतदाता एवं 182382 महिला मतदाता शामिल है। जिला निर्वाचन विभाग के द्वारा जिले के वीवीआईपी, वीआईपी व दिव्यांग वोटरोंं की मार्किंग कर ली गई है। जिला निर्वाचन विभाग द्वारा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य वीवीआईपी व वीआईपी एवं दिव्यांग वोटरो मार्किंग की जा चुकी है। उप निर्वाचन पदाधिकारी रोहित सिन्हा ने बताया कि जिले में बीआईपी एवं दिव्यांग वोटरों की मार्किंग कर ली गई है। जिला में 3000 बीआईपी वोटरों की मार्किंग हुई है व 2188 दिव्यांग वोटर भी चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग वोटरों के लिए सभी बूथों में ट्राई साइकिल की व्यवस्था की जाएगी साथ ही दिव्यांग वोटरों के लिए ट्रांसपोर्टेशन मैनेजमेंट प्लान पीडब्ल्यूडी वोटर बनाया गया है ताकि उन्हें बूथ में आने के लिए मुश्किल ना हो। दिव्यांग वोटरों के लिए बूथ ने भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। उन्हें प्राथमिकता देकर मतदान करवाया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने मार्किंग करने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। सूची शॉर्टलिस्ट हाेगी।
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग, वीवीआईपी व वीआईपी वोटर का नाम शॉर्टलिस्ट किया जा चुका है। सूची सार्वजनिक होगी। उन्होंने बताया कि सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए 16 कोषांग का गठन किया जा चुका है। साथ ही चुनाव से संबंधित सामग्रियों के लिए टेंडर फाइनल की प्रक्रिया अंतिम दौर पर है।
टीसीआई डीएवी के 29 छात्र-छात्राएं दसवीं की परीक्षा में होंगे शामिल
कर्रा | टीसीआई डीएवी स्कूल के 29 छात्र-छात्राएं दसवीं की परीक्षा में होंगे शामिल। परीक्षा गुरूनानक सेकेंडरी विद्यालय रांची में होगी। सभी छात्र छात्राओं को एडमिट कार्ड दे दिया गया। प्रधानाचार्य सतीश शर्मा ने छात्रों से दो मार्च को निर्धारित समय पर सेंटर में पहुंच कर परीक्षा दे। और अपने भविष्य को संवारे,यही से आपको अपने कैरियर की तलाश शुरू हो जाएगी। इधर शिक्षकों का दो दिवसीय सेमिनार 28 फरवरी से डीएवी गांधी नगर में हैं। शिक्षक उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ शिक्षक बच्चों को पढ़ाने का गुर व तरीका समझेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2GNQBcF , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder