Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

पाकिस्तान के खिलाफ सेना के एयर सर्जिकल स्ट्राइक की खुशी में निकाला विजयी जुलूस

{content: आरएसएस, हिंदू जागरण मंच, विहिप, बजरंग दल एवं वनवासी कल्याण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वीर शहीद स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 88वीं शहीदी दिवस एवं पुलवामा हमले के शहीद हुए जवानों के बदले में भारतीय सेना द्वारा सफलता पूर्वक एयर सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने की खुशी में विजयी जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस गायत्री नगर से एकल अभियान के जिला कार्यालय से निकाली गयी। जो मेन रोड होते नेताजी चौक, डाक बंगला रोड, भगत सिंह चौक, कर्रा रोड होते वापस गायत्री नगर पहुंचकर समाप्त हो गयी। विजय जुलूस में एकल अभियान के आचार्या, सेवावर्ती पदाधिकारी, समेत नगर के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। विजय जुलूस का नेतृत्व एक अभियान के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जिला संघचालक मदनमोहन गुप्ता, व्यवस्था के कार्यक्रम प्रमुख सह जिला कोषाध्यक्ष बालमुकुंद कश्यप कर रहे थे। विजय जुलूस के क्रम में नेताजी चौक में सभा हुई। सभा को कई लोगो ने संबोधित करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाब देने की अपील की।

साथ ही पाकिस्तान विरोधी नारे लगाये गये। मौके पर एकल अभियान के अध्यक्ष कैलाश महतो, नगर संघचालक सुरेश मिश्रा, जिला कार्यवाह सुनील साहू, राजकुमार जायसवाल, विहिप जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल, बजरंग दल के जिला संयोजक विशाल साहू, ज्योतिष भगत, शशि पांडेय, अभियंता प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख कलेश्वर साहू, अभियान प्रमुख जयकुमार यादव, विरेंद्र मुंडा, लालू कच्छप, गंगाधर महतो, हीरालाल यादव, संदीप लोहरा, देवा कश्यप, रवि गुप्ता, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, अनिमेश श्रीवास्तव, राजेश उरांव, हरिओम गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khuti News - a triumphant procession in favor of the army39s air surgical strike against pakistan
Khuti News - a triumphant procession in favor of the army39s air surgical strike against pakistan
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NwPZsC , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive