Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

आईओसीएल की पाइप लाइन में सेंधमारी शुरू अब तक चोरी के पांच मामले पकड़े गए

{content: आईओसीएल के पाइपलाइन में सेंधमारी शुरू हो गयी है। पाइप लाइन से पेट्रोल-डीजल चाेरी के अब तक कई मामले सामने आ चुके है। ओड़िसा के झारसुगड़ा से खूंटी टर्मिनल को पाइप लाइन से जोड़ा गया है। 216 किमी लंबी पाइप लाइन बिछायी गई है। ओड़िसा के पाराद्वीप रिफाइनरी से झारसुगड़ा होते रायपुर व कोरबा तक पाइप लाइन गई है। इसी पाइप लाइन को अपराधी निशाना बनाने लगे हैं। रविवार को बानो थाना क्षेत्र में पाइप लाइन ड्रिल कर पेट्रोल-डीजल चोरी का मामला सामने आया है। इस धंधे में लिप्त लोगों ने जमीन खोदकर पाइप लाइन में ड्रिल कर पाइप के जरिए पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए हैं।

अलग-अलग जगहों में अब तक चोरी के पांच मामले पकड़े गए हैं। इसको लेकर आईओसीएल ने संबंधित थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया है। आईओसीएल खूंटी टर्मिनल के मुख्य सुरक्षा अधिकारी श्याम बड़ाईक ने बताया कि इस धंधे में लिप्त लोग काफी एक्सपर्ट है। जो स्थानीय लोगों के सहयोग से लगातार अलग-अलग जगहों में पाइप लाइन में ड्रिल कर पेट्रोल-डीजल की चोरी कर लाखों रुपए की चपत लगा रहे हैं। मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस तरह पेट्रोल-डीजल की चोरी करना काफी खतरनाक है। कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि इस धंधे में शामिल लोग कहीं बाहर के है, जो स्थानीय लोगों के सहयोग से आईओसीएल को चपत लगाने में लगे हुए हैं। बड़ाईक ने बताया कि बानो से पहले रनिया के तोकेन, डिगरी के झटनीटोली,गोहाराम, कोलेबिरा के सिंजारा में चोरी की घटना सामने आ चुकी है।

सभी जगह एक ही स्टाइल में पाइप लाईन को ड्रिल कर तेल निकालने का वाक्या हो चुका है। इसको लेकर आईओसीएल प्रबंधन काफी गंभीर है। जानकारी के अनुसार आईओसीएल के पास पाइप लाईन की नियमित पेट्रोलिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ सेवानिवृत सैनिकों को अनुबंध के आधार पर पाइप लाईन की सुरक्षा के लिए लगाया गया है। जो दिन में पेट्रोलिंग करते है। इसी पेट्रोलिंग के बाद चोरी का मामला उजागर होता है।

216 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है

खूंटी टर्मिनल को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सीधे पाराद्वीप से होती है। इसके लिए ओड़िसा के झारसुगड़ा से खूंटी टर्मिनल तक 216 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछायी गयी है। ओड़िसा के पाराद्वीप रिफाइनरी से झारसुगड़ा होते रायपुर व कोरबा तक पाइप लाईन गयी है। झारसुगड़ा,कोरबा व रायपुर में भी इंडियन ऑयल का टर्मिनल है। खूंटी टर्मिनल से हर दिन औसतन 150 से 175 टैंकरों से डीजल, पेट्रोल और केरोसिन की आपूर्ति की जाती है। संताल परगना और उत्तरी छोटानगपुर के जिलों को छोड़ कर खूंटी से 14 जिलों में डीजल, केरोसिन और पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। इसके लिए खूंटी के अनिगड़ा में लगभग 33 एकड़ क्षेत्रफल में टर्मिनल का निर्माण किया गया है। इसे पारादीप रिफाइनरी से पाइप लाईन से जोड़ा गया है। डीजल, केरोसिन और पेट्रोल के लिए तीन-तीन टैंक बनाये गये हैं। इसकी कुल क्षमता 80 हजार किली की है।

पाइप लाइन में इस तरह ड्रिल कर चोरी किए जा रहे पेट्रोलियम पदार्थ।

दो अफीम तस्करों को 10-10 साल की कठोर सजा

खूंटी | प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश स्पेशल जज इन डीपीएस अभय कुमार सिन्हा की अदालत में बुधवार को दो अफीम तस्करों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 18बी एवं 22 सी के अंतर्गत 10 10 साल की कठोर सजा व एक-एक लाख रुपए जुर्माना लगाया है। अड़की प्रखंड के बारीगढ़ा निवासी लोहार सिंह मुंडा पिता स्वर्गीय बालेश्वर सिंह मुंडा एवं ग्राम कुदा के चंदा पूर्ति पिता जोटो पूर्ति को अफीम तस्करी की लिए अदालत ने सजा सुनाया। गौरतलब है कि 25 अगस्त 2011 को पुलिस अवर निरीक्षक परमेश्वर दयाल मेहरा पुलिस टीम के साथ खूंटी तमाड़ सड़क पर सेरेंगहातु मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल जेएच 01 9946 पर सवार लोहार सिंह मुंडा एवं चंदा पूर्ति को 6 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनके खिलाफ अड़की थाना में एनडीपीएस की धारा 20/ 21/ 22/ 23 के तहत मामला दर्ज किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khuti News - five cases of theft were caught till i started crossing the iocl pipeline
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NzILnr , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive