गुमला. मुख्यमंत्री रघुवर दास के गुमला आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम के हाथों करीब 200 करोड़की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेशस्तरीय जनजातिय छात्र जुटान कार्यक्रम में राज्यपाल डॉक्टरदौपद्री मुर्मू का आगमन होगा। आगमन को लेकर शुरू में जिला प्रशासन को कोई अधिकारिक जानकारी नहीं आई थी। लेकिन बाद में इसकी पुष्टि हो गई है।
प्रदेश जनजातिय छात्र जुटाव कार्यक्रम का आयोजन बख्तर साय मुंडन साय ऑडिटोरियम में होगा। इसकी तैयारी भी पूरी हो गई है। दूसरे जिलों से छात्र प्रतिनिधियों का आगमन भी प्रारंभ हो चुका है। छात्राओं की आवासीय व्यवस्था माहेश्वरी धर्मशाला में की गई है। वहीं छात्र प्रतिनिधि सरस्वती विद्या मंदिर में परिसर में रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के डेढ घंटे के कार्यक्रम में वे मुख्यमंत्री सुकन्या योजना काे प्रमंडलस्तरीय शुभारंभ करने के बाद चार स्वास्थ्य उपकेद्र एवं एक प्राथमिक स्वास्थ्य केद्र के अलावे प्रखंंड परिसर में नवनिर्मित आइटीडीए भवन का उद्घटन करेंगे।
वानालात क्षेत्र में बने 14 किमी सड़क का भी मुख्यमंत्री ऑनलाईन उद्घाटन करेंगे। इसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। समाज कल्याण विभाग की ओर से प्रमंडलस्तर पर करीब पांच हजार मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का लाभ लाभुकों को दिया जाएगा। लाभुकों के बीच पास बुक वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री आदिम जनजाति बहुल टोला समेत कुल 51 गांव में सोलर आधारित पेयजलापूर्ति योजना का शिलान्यासकरेंगे। 500 लाभुकों के बीच पीएम आवास की चाभी देकर गृहप्रवेश कार्यक्रम होगा। आकांक्षी जिला के तहत ली गई योजनाओं में 200 गांव में मशरूम उत्पादन का शिलान्यास, 101 पंपसेट का वितरण 400 महिला समूह से जुड़ी महिलाओं को मुर्गीपालन की योजना का लाभ दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2GcDlNP , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder