Bu Blogda Ara

1 Şubat 2019 Cuma

भाजपा का पहला क्लस्टर सम्मेलन कल, शामिल होंगे राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन

{content:

रांची. भाजपा का पहला क्लस्टर सम्मेलन शनिवार को चंदवा में होगा, जिसमें पलामू, चतरा और लोहरदगा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने शुक्रवार को बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन इस सम्मेलन में शामिल होंगे। वे लगभग 20 हजार पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।


बूथ, शक्ति केंद्र और पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का जुटान होगा
मुख्यमंत्री रघुवर दास, लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर यादव आदि कई पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। सम्मेलन में बूथ, शक्ति केंद्र और पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं का जुटान होगा। इन तीनों क्षेत्रों के सांसद और इस क्षेत्र के विधायक समेत पार्टी के अधिकतर प्रदेश पदाधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे।

भाजपा का झारखंड में पहला शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. आदित्य साहू ने बताया कि चंदवा में आयोजित तीन लोकसभा सीटों के शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सम्मेलन सुबह 10 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। मुख्यमंत्री समेत सभी प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक भोजन में शामिल होंगे। यह भाजपा का झारखंड में पहला शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन है, जिसे लेकर तीनों लोकसभा सीटों के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मुख्यमंत्री रघुवर दास भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। (फाइल)
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SirjsB , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive