रांची. शुक्रवार को नगर विकास व अन्य विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा का जब विभागीय मंत्री सीपी सिंह जवाब दे रहे थे, सदन में फिर असहज स्थिति उत्पन्न हुई। कटौती प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान स्पीकर दिनेश उरांव आज प्रारंभ से इस पक्ष में थे कि जिन सदस्यों को जितने मिनट का समय मिला है, समय के दायरे में ही वे अपनी बात रखें। कटौती प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जब नगर विकास मंत्री को जवाब देने का मौका आया तो वह अपना भाषण लंबा खींचते जा रहे थे। स्पीकर बार-बार उन्हें अपनी बात को समाप्त करने का सुझाव देते जा रहे थे।
स्पीकर ने लाल बत्ती जलाकर इशारा भी किया
स्पीकर ने सीपी सिंह को अपना भाषण संक्षिप्त करने के लिए लाल बत्ती जला कर भी इशारा किया। इसके बावजूद वह बोलते चले जा रहे थे। इस पर स्पीकर आज फिर सख्त हो उठे। उन्होंने सीपी सिंह से कहा कि आसन को इतना मजबूर नहीं कीजिए मंत्री जी। पहले तो सीपी सिंह ने कहा कि वह लालबत्ती को देखा ही नहीं। फिर यह कहते हुए बीच में ही अपना भाषण समाप्त कर दिया कि-आपको अच्छा नहीं लग रहा है तो यहीं अपनी बात समाप्त करता हूं। इतना बोलने के साथ ही सीपी सिंह तत्क्षण अपनी सीट पर बैठ गये। आगे उन्होंने फिर कोई भाषण नहीं दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2GeWLl3 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder