{content: प्रियंका गांधी को राजनीति विरासत में मिली है। राजनीति उनके खून में है। उनमें इंदिरा गांधी की छवि दिखती है। पार्टी में सक्रिय रूप से जुड़ने पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा ने खूंटी मे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि पूरे देशभर के कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी सक्रिय राजनीति में आए एवं वे कार्यकर्ताओं की मांग सुनकर सक्रिय राजनीति में आई हैं। आभा सिन्हा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी झारखंड में 7 सीटों में चुनाव लड़ेगी इसमें 5 सीट पर कांग्रेस पार्टी की जीत पक्की है। अन्य दो सीट पर भी जीत हासिल करने के लिए प्रयास किया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता आभा सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राहुल गांधी 2 मार्च को रांची आ रहे हैं। परिवर्तन उलगुलान महारैली में पूरे राज्य से लाखों की संख्या में कांग्रेसी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत खूंटी जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों से एक लाख से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन उलगुलान महारैली में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि परिवर्तन उलगुलान महारैली की तैयारियों के लिए उन्हें खूंटी लोकसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है इसी संदर्भ में तैयारियों की जायजा लेने के लिए खूंटी दौरे पर आई है। संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामकृष्णा चौधरी, ओम प्रकाश मिश्रा, पूर्णिमा सिंह, अविनाशी मुंडू,सीमा मुंडा,मीनाक्षी टोपनो, सयुम अंसारी समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2GPBVJY , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder