Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

चुनाव की तैयारी को लेकर झापा की बैठक

{content: चुनाव की तैयारी को लेकर झारखंड पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष फ्रैंकलीन धान की अध्यक्षता में मुरहू बाजारटांड़ में बुधवार को हुई। लोकसभा चुनाव दमखम के साथ लड़ने का निर्णय लिया गया। झारखंड पार्टी की बैठक में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा वन क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासियों के अपने जमीन से बेदखल करने का निर्णय को झारखंड पार्टी पुरजोर विरोध करने एवं निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में तपकरा शहीद शहादत दिवस के अवसर पर तपकरा शहीद स्थल में श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया। बैठक में मुरहू प्रखंड की प्रखंड समिति का पुनर्गठन भी किया गया। जेसिका मुंडे को मुरहू प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। गैबरियल मुंडू को उपाध्यक्ष, बरनाबास सोय एवं नाम जम कंडोरणा को महासचिव, मंगा पाहन को कोषाध्यक्ष, दाऊद मुंडू को प्रखंड संयोजक, मार्टिन भेंगरा सचिव, सुमनजन तिडू,रंजीता सोय, सुंदर पाहन, कल्याण पूर्ति को प्रखंड समिति सदस्य बनाया गया। बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रिलन होरो, केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रत्याशी अजय तोफनो, सोमा मुंडा, मोरलेन तोपनो, विजय आईन्द, निकोदिन लकड़ा, संजय कुजूर,फ्रैंकलीन धान, दिलीप होरो, सुलेमान धान, प्रतिभा धान,विजय डोडराय,नमजन कंडुलना, आनंद मसीह पूर्ति, रितेश मुंडा, सुखराम पाहन, समेत कई झारखंड पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khuti News - meeting of preparations for the election
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NwPw9Q , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive