Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

रांची के सब रजिस्ट्रार अविनाश कुमार ने संभाला कार्यभार

{content: रांची | रांची जिला के मुख्य निबंधन कार्यालय के अवर निबंधक अविनाश कुमार ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। निवर्तमान अपर निबंधक राहुल चौबे ने उन्हें प्रभार दिया।

रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मचारियों और दस्तावेज नवीस संघ के पदाधिकारियों ने नए रजिस्ट्रार का स्वागत किया वहीं निवर्तमान रजिस्ट्रार को विदाई दी। मौके पर अविनाश कुमार ने कहा कि रांची में जमीन से संबंधित गड़बड़ी सामने आती रहती है। ऐसी गड़बड़ी को रोकने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए कर्मचारियों को भी पब्लिक फ्रेंडली बनाने पर जोर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां आए लोगों को असुविधा न हो इसका भी ख्याल रखने की कोशिश करुंगा।

इधर, रांची ग्रामीण निबंधन कार्यालय में भी सब रजिस्ट्रार संतोष कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। वहीं कांके रजिस्ट्री ऑफिस के सब रजिस्ट्रार वाल्मिकी साहू का भी स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर सुजीत कुमार को कांके में स्थानांतरित किया गया है। जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार गुरुवार को पदभार ग्रहण करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2TiRr7b , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive