{content: रांची पुलिस लाइन में तैनात 15 सब इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है। मुरी, मांडर, नरकोपी, मैक्लुस्कीगंज, ठाकुरगांव, बेड़ो, राहे और इटकी में नए थानेदार बनाये गये हैं। वहीं महिला सब इंस्पेक्टर विन्ध्यावासिनी कुमारी सिन्हा रांची महिला थाना की नई थाना प्रभारी बनाई गई है। इस संबंध में रांची के सीनियर एसपी अनीश गुप्ता के कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस लाइन में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर गुलाब रब्बानी मुरी के नये थानेदार बनाये गये हैं। सब इंस्पेक्टर राणा जंग बहादुर सिंह मांडर के नये थानेदार होंगे। अ.नि. नवीन कुमार रजक ठाकुरगांव के थाना प्रभारी होंगे। सब इंस्पेक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह नरकोपी के नये थानेदार होंगे। सब इंस्पेक्टर घनश्याम प्रसाद साह मैक्लुस्कीगंज के थाना प्रभारी होंगे।
सब इंस्पेक्टर मो. शाकिर को यातायात थाना कोतवाली में पदस्थापित किया गया है। महिला सब इंस्पेक्टर मोनालिसा केरकेट्टा को कोतवाली थाना भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह अपराध प्रवाचक नगर, चंद्रिका प्रसाद को ग्रामीण बनाया गया है। वहीं सब इंस्पेक्टर श्याम बिहारी मांझी को बेड़ो और अजय कुमार ठाकुर राहे तथा सब इंस्पेक्टर पृथ्वी सेन दास इटकी के नये थानेदार होंगे। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कनीय सब इंस्पेक्टर लालपुर थाना के पद पर भेजा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2IJiqVo , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder