Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

खूंटी सब स्टेशन में 10 एमबीए का एक और ट्रांसफार्मर लगा

{content: शहर को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सब स्टेशन में एक अतिरिक्त 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया। बुधवार की शाम इस ट्रांसफार्मर का विधिवत पूजा कर टेस्टिंग किया गया। पूर्व में खूंटी सब स्टेशन में मात्र एक 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। जिसमें खराबी आने से खूंटी शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो जाया करती थी। एक अतिरिक्त 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर लग जाने के कारण बिजली संकट शहर में नहीं होगी। यह जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता केके पासवान ने दी। उन्होंने कहा कि अब शहरवासियों को भरपूर बिजली मिलेगी।

उन्होंने बताया कि अभी तक एक पावर ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी लेकिन अब एक और 10 एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर शुरू होने जा रहा है। इसकी टेस्टिंग कर ली गई है। पहले ब्रेक डाउन होने या किसी प्रकार की खराबी होने पर लाइन बंद कर दी जाती थी लेकिन अब ऐसी स्थिति में दूसरा पावर ट्रांसफार्मर काम करने लगेगा और विद्युत आपूर्ति जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति को ले कामडारा में सीटी ब्रेकर क्वायल लगाया जा रहा है। विद्युत कार्यपालक अभियंता केके पासवान ने बताया कि वर्तमान समय में जिला के विद्युत आपूर्ति बेहतर बनाने के लिए तोरपा से खूंटी के बीच तार बदलने एवं रेल पोल गाड़ने के दौरान लाइन काटनी पड़ती है।

इसी कारण कामडारा ग्रिड में सीटी व्रेकर क्वाइल लगाया जा रहा है। इसके लग जाने से शहरवासियों को मुरहू की ओर से लगातार बिजली मिलती रहेगी। 10 एमवीए ट्रांसफार्मर के उदघाटन के अवसर पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता केके पासवान, एसडीओ दीपक खलखो, शीतल वसुवाड़े, मुन्ना मिश्रा, प्रकाश साव, इंद्रदेव पासवान एवं श्याम सुंदर पाल समेत अन्य विद्युत कर्मी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2GP3eEm , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive