Bu Blogda Ara

1 Aralık 2018 Cumartesi

हरिओम टावर की चौथी मंजिल से कूद महिला ने दी जान

{content:

रांची. लालपुर थाना क्षेत्र स्थित हरिओम टावर की चौथी मंजिल से कूद कर रविवार को एक 40 वर्षीय महिला ने जान दे दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं, मामले की जांच में जुट गई है।

महिला ने पहन रखे थे पीले रंग के कपड़े
हरिओम टावर में कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। इधर, महिला की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस को आशंका जता रही है कि पंडरा ओपी क्षेत्र के बजरा इटकी रोड से लापता निवासी रत्नाधीर का शव है। शनिवार को ही रत्नाधीर के भाई मनीष ने पंडरा ओपी में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस को दिए आवेदन में मनीष ने बताया था कि उसकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और वह सुबह से ही घर से गायब है। मनीष ने पुलिस को यह भी बताया था कि महिला ने पीले रंग के कपड़े पहने हैं और पैर में हवाई चप्पल है।

सिर में लगी चोट

हरिओम टावर के एक गार्ड ने बताया कि सुबह कोचिंग के कुछ छात्र यहां पहुंचे तो उन्होंने महिला को चौथी मंजिल की रेलिंग के पास खड़े देखा। उन्होंने महिला को रेलिंग से दूर हटने की बात कही और वहां से चले गए। इसी बीच महिला चौथी मंजिल से नीचे कूद गई। उसके सिर में चोट लगी और महिला नेदम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भिजवाया। साथ ही महिला की पहचान में जुट गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चौथी मंजिल से नीचे कूदने की वजह से महिला की मौत हो गई।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Pb7Iot , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive