रांची. स्वामी विवेकानंद की जयंती पर 12 जनवरी को झारखंड सरकार खेलगांव में देश का सबसे बड़ा ग्लोबल स्किल समिट करेगी। इसमें 9 देशों स्विटजरलैंड, यूके, जापान, जर्मनी, मालटा, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, कुवैत और बहरीन सरकार के प्रतिनिधि शामिल होंगे। झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी ने एमओयू के लिए इन देशों से संपर्क साधा है। देश-विदेश की 150 कंपनियां भी हिस्सा लेंगी।
मुख्यमंत्री रघुवर दास की घोषणा के अनुसार उस दिन एक लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। अब तक 50 हजार स्किल्ड युवाओं का रोजगार फाइनल हो चुका है। शेष के लिए मेगा प्लेसमेंट ड्राइव चलाया जा रहा है। स्किल समिट में 30 इंडस्ट्रीयल एग्जीबिशन लगाए जाएंगे। दो सेमिनार होंगे। 15 हजार से ज्यादा युवा शामिल होंगे। कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा अब तक राज्य के चार जिलों रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर में इंडस्ट्री कनेक्ट प्रोग्राम किया जा चुका है।
खाड़ी देशों में रोजगार के काफी अधिक अवसर हैं। राज्य के युवा फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी के झांसे में आकर उन देशों में चले जाते हैं। राज्य सरकार चाहती है कि उन देशों से एमओयू हो कि यहां के स्किल्ड युवा वहां जाएं तो उन्हें उनके कौशल के मुताबिक नौकरी मिले। ऑस्ट्रेलिया माइनिंग में काफी आगे है। वहां के एक्सपर्ट झारखंड के बच्चों को माइनिंग के क्षेत्र में रोजगार के बारे में बताएंगे। स्विटजरलैंड में ड्यूएल ट्रैक सिस्टम है, एजुकेशन और स्किल। दोनों इंडस्ट्री से जुड़े हैं। मालटा के साथ यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के संबंध में एमओयू पर विचार किया जा रहा है।
कौशल विकास के सीईओ अमर झा ने बताया कि दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहा है। अगले दशक में रोजगार का पैटर्न बदल जाएगा। एनिमेशन, इंटरनेट आदि के क्षेत्र में अधिक संभावनाएं हैं। इसे पूरा करने में समिट कारगर होगा। नेक्स्ट जेनरेशन के जॉब की जानकारी समिट से मिलेगी। उन्होंने बताया कि झारखंड में इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, वेल्डिंग के अलावा हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन आदि में काफी अधिक जरूरत महसूस हो रही है।
पलायन झारखंड की बड़ी समस्या है। सीएम रघुवर दास ने रोजगार की तलाश में पलायन करने वालों को अपने राज्य में ही रोजगार दिलाने का निर्देश दिया है। सोसाइटी प्रयास कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा युवक-युवतियों को राज्य में ही रोजगार से जोड़ा जा सके। इससे पलायन का सकारात्मक रूप सामने आएगा। इसी साल 12 जनवरी को रांची में स्किल समिट कर 25 हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Pb7WMB , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder