Bu Blogda Ara

29 Aralık 2018 Cumartesi

नए एटीएम कार्ड के लिए बैंक जा रहे लोग साइबर ठगों से बचें

{content:

रांची. नए एटीएम कार्ड लेने के लिएबैंकों की शाखाओं में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। लोगों को इसके लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई ग्राहकों का कहना है कि एटीएम कार्ड के साथ ओटीपी मिल गया, लेकिन कार्ड शुरू नहीं हो पानेके कारण बैंक के चक्कर लगा रहे हैं। कई लोगों ने शिकायत की कि कार्ड मिलने के बाद बैंक से लगातार ओटीपी नंबर पूछने के लिए कॉल आ रहा है। बैंक अधिकारियों ने इसे फर्जी कॉल बताया। बैंकों ने ऑनलाइन और एटीएम सेधोखाधड़ी रोकने के लिए ईएमवी चिप वाले नए डेबिट कार्ड जारी किए हैं। स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबंधक दयाशंकर के अनुसार शातिर चोरों ने चिप वाले एटीएम कार्ड से भी धोखाधड़ी करने के तरीके निकाल लिए हैं। ग्राहकों को इसके लिए जागरूक होना होगा।

  1. साइबर ठग लोगों को नया कार्ड लेने के बारे में पूछ रहे हैं। जब कोई इसके लिए हामी भर देता है तो साइबर अपराधी उन्हें खुद को बैंककर्मी बताता है। फिर कहता है कि आपके कार्ड की जानकारी बैंक में नहीं है। अपने कार्ड की पूरीजानकारी दें। जानकारी देने के बाद अपराधी आसानी से खाते से पैसे उड़ा लेते हैं। बैंक अधिकारियों के अनुसार ग्राहक मोबाइल पर किसी को कोई जानकारी न दें।

  2. बढ़ते साइबर अपराध की घटनाओं को देखते हुए रांची पुलिस लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसके लिए रांची पुलिस के तरफ से लोगों के बीच साइबर अपराध से बचने के लिए कई तरीके बताए जा रहे हैं। मालूम हो किसाइबर अपराधी विभिन्न प्रकार से अपराध की घटनाओं का अंजाम दे रहा है और लगातार लोगों से फर्जी तरीके से ठगी की जा रही है।

    • एटीएम कार्ड से संबंधित जानकारी किसी से शेयर ना करें।
    • एटीएम कार्ड के ऊपर लिखा हुआ 16 अंक का नंबर, कार्ड की वैधता या एटीएम कार्ड के पीछे लिखा हुआ सीवीसी नंबर किसी द्वारा पूछे जाने पर उसे कतई बताने की आवश्यकता नहीं है।
    • मैसेज के माध्यम से मोबाइल पर बैंक से प्राप्त 6 अंकों का पासवर्ड किसी के द्वारा पूछे जाने पर कभी शेयर ना करें।
    • किसी प्रकार के मैसेज समझ में नहीं आने पर संबंधित बैंक में जाकर ही उसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।
    • फर्जी फोन कॉल से सावधान रहने की आवश्यकता है। बैंक अधिकारी बनकर कभी कोई फोन करता है और कहता है कि आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक होने वाल है या बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक करना है इसके लिए 16 अंकों का
    • नंबर या एटीएम कार्ड के पीछे लिखा हुआ नंबर बताएं तो ऐसे कॉल से सावधान रहने की जरूरत है।
    • एटीएम बूथ में पैसा निकालने के दौरान अपने एटीएम कार्ड का विशेष ध्यान रखें। एटीएम कार्ड किसी को ना दें। एटीएम बूथ पर किसी अनजान व्यक्ति से सहायता भी ना लें। ऐसा करने पर ठगी का शिकार हो सकते हैं।
    • एटीएम से पैसे की निकासी के दौरान किसी अनजान व्यक्ति को बूथ के अंदर प्रवेश करने ना दें।
    • पैसे निकासी के दौरान हमेशा छुपाकर अपना एटीएम कार्ड का पिन मशीन में अंकित करें।
    • एटीएम कार्ड से पेमेंट करने के दौरान विशेष सावधानियां बरतें।
    • कार्ड पेमेंट करने के लिए स्वैप मशीन का ही प्रयोग करें। इस दौरान को मशीन में लोगों से छुपाकर ही पासवर्ड अंकित करें।
    • मॉल, होटल और पेट्रोल पंप जैसे जगहों पर विशेष रूप से सावधानियां बरतने की आवश्यकता है।
    • लॉटरी लगने की बात कहते हुए फर्जी कॉल आने पर लोगों से सावधान रहें। ऐसे कॉल करने वाले लोग झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना सकते हैं।
    • फर्जी कॉल करने वाले अज्ञात बैंक खाता में लॉटरी के नाम पर पैसे जमा करने की बात कहते हैं। ऐसे कॉल से बचने की आवश्यकता है।
    • टावर लगाकर लाख रुपया प्रतिमाह कमाने का प्रलोभन देकर ठगी किया जा सकता है। ऐसे लोगों से बचने की आवश्यकता है।
    • मोबाइल टावर लगाने हेतु चयनित होने की बात कहते हुए अग्रिम राशि बैंक खातों में जमा कराकर ठगी किया जा रहा है। ऐसे में इस तरह के लोगों से बचने की आवश्यकता है।


    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      Ranchi police alert to avoid cyber thugs
      , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2ETs7gs , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive