रांची. झारखंड में न्यूनतम तापमान माइनस में आया है। रविवार सुबह मैक्लुस्कीगंज का पारा माइनस 1 रिकॉर्ड किया गया। जबकि 49 साल में पहली बार झारखंड में शनिवार सुबह 4.45 बजे मैक्लुस्कीगंज का पारा माइनस 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम केंद्र रांची के पास मौजूद आंकड़ों के अनुसार 1969 से अब तकराज्य में कभी भी पारा इतना नीचे नहीं गिरा। मैक्लुस्कीगंज के बाद सबसे कम तापमान कांके में 0 डिग्री दर्ज किया गया।
झारखंड के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में शीत लहर चल रही है, इसलिए रांची में पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है। तेज ठंड की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। हालांकि दिन में धूप भी निकल रही है। पर शीतलहर की वजह से लोगों ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं।
-

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक आरएस शर्मा ने बताया कि माइनस में तापमान आना बड़ी बात नहीं है। आ सकता है। क्योंकि यह सब वहां की भौगोलिक स्थिति पर निर्भर करता है। मौसम केंद्र का आब्जरवेटरी सिस्टम मैक्लुस्कीगंज मेंनहीं है। इसलिए मौसम केंद्र के अनुसार अभी तक जीरो डिग्री के नीचे पारा नहीं पहुंचा है। स्थानीय आंकड़ें हो सकते हैं।
अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम केंद्र ने बताया कि देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार व लोहरदगा सहित अन्य जिलों में न्यूनतमतापमान 5 से 7 डिग्री रहने की संभावना जताई गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EZjoKH , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder