गुमला. गुमला व खूंटी जिला के सीमांत क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बने दो लाख का इनामी पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर याकूब केरकेट्टा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। याकूब के साथ उसके तीन अन्य सहयोगी भी पकड़े गए हैं। मगर इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल सभी गिरफ्तार उग्रवादियों को बसिया थाना में रखा गया है। जहां उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
-
उसने संगठन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है। साथ ही संगठन को मदद पहुंचाने वालों का भी नाम बताया है। पुलिस को उसकी निशानदेही पर और भी सफलता मिलने की उम्मीद है। उग्रवादियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है।
-
याकूब की गिरफ्तारी एक ओर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है तो दूसरी ओर पीएलएफआई को तगड़ा झटका लगा है। याकूब पीएलएफआई के लिए फिलहाल गुमला व खूंटी जिला के सीमांत क्षेत्रों जैसे खूंटी, रनिया, तोरपा, बानो, कामडरा, बसिया आदि इलाकों में रीढ़ था। कामडरा व बसिया के इलाकों में वह कई जघन्य कांडों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था।
-
कामडारा थाने में 9 मामले दर्ज हैं। कामडरा के मुर्गी कोना नरसंहार में वह शामिल रहा है। उस समय उग्रवादियों ने शांति सेना के सदस्यों समेत 7 मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके अलावा याकूब कई दोहरे हत्याकांड में भी शामिल रहा है। बताया जाता है कि अपराध की दुनिया में आते ही याकूब पीएलएफआई से जुड़ कर ताबड़तोड़ घटनाओंं को अंजाम देने में जुट गया था। इसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत थी।
पीएलएफआई द्वारा उसके कार्यों को देख एरिया कमांडर से सबजोनल कमांडर बना दिया गया था। सबजोनल कमांडर बनने के बाद वह अपना कार्य क्षेत्र खूंटी को बना कर रखा था। बुधवार को पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि याकूब अपने दस्ते के तीन सदस्यों के साथ खूंटी पहुंचा है। अपनी एक महिला मित्र से मिलने वाला है। इसी सूचना पर गुमला व खूंटी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर उसे धर दबोचा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2DQUefE , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder