Bu Blogda Ara

29 Kasım 2018 Perşembe

पारा शिक्षकों के समर्थन में सरकारी शिक्षकों ने लगाया काला बिल्ला

{content:

रांची. पारा शिक्षकों पर गिरफ्तार व लाठी चार्ज के विरोध में दूसरे दिन गुरुवार को शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर शैक्षणिक कार्य किया। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे, महासचिव राममूर्ति ठाकुर और मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने कहा राज्य के 58 हजार प्राथमिक शिक्षक ने काला बिल्ला लगाया है। पारा शिक्षकों को हथकड़ी लगाए जाने की शिक्षकों ने निंदा की।


तानाशाही व्यवस्था नहीं चलने वाली

उन्होंने कहा कि तानाशाही व्यवस्था नहीं चलने वाली है। अन्याय के विरोध में संघर्ष करते रहेंगे। शिक्षकों को समय पर प्रमोशन देने की मांग सरकार से कही है। डिमांड पूरी होने तक चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसे सफल बनाने में मुख्य रूप से सुनील कुमार, असदुल्ला, अनूप केशरी, दीपक दत्ता, संतोष कुमार समेत अन्य का योगदान रहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पारा शिक्षकों के समर्थन में सरकारी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर शैक्षणिक कार्य किया।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2QpV7md , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive