Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

सोयाबीन और तीसी की खेती है किसानों के लिए उपयुक्त: वीसी

{content: कांके| राज्य के किसानों के लिए सोयाबीन एवं तीसी की खेती काफी उपयुक्त एवं लाभकारी है। यह बात बीएयू वीसी डाॅ. पी कौशल ने बुधवार को प्रक्षेत्र दिवस के अवसर पर कही। कहा कि खरीफ मौसम में सोयाबीन एवं रबी में तीसी लगाने से किसानों की आय में बढ़ाने में सहायता मिलेगी। दोनों फसलों को कम पानी की आवश्यकता है। वीसी ने कहा धान की कटाई के बाद खाली पड़ी भूमि में सरसों एवं चना लगाने से काफी लाभ किसानों को मिलेगा। वहीं निदेशक अनुसंधान डाॅ. डीएन सिंह ने कहा कि मक्का के लिए समन्वित परियोजना 1983 से चल रही है लेकिन कोई प्रभेद विकसित नहीं हो सका है। इस दिशा में वैज्ञानिकों से कार्य करने को कहा।

डाॅ. एमएस यादव को दिया गया डीन का प्रभार : सीनियर प्रोफेसर सह निदेशक छात्र कल्याण डाॅ. एमएस यादव को कृषि संकाय के डीन का प्रभार दिया गया है। उनको डाॅ. राघव ठाकुर की जगह प्रभारी डीन बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2GPBShg , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive