{content: नगडी के नारो बाजार टांड में बुधवार को नगडी प्रखंड आजसू पार्टी का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड के 13 पंचायत के सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित हुए। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में हटिया विधानसभा प्रभारी भरत कांसी उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि आजसू जात नही जमात की पार्टी है। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेवारी को देखते हुए बुथ एवं गांव स्तर पर जाएं लोगों के सुख दुख में भागीदार बने और पार्टी के निति सिद्धांत को जनजन तक पहुंचाने का प्रयास करें ।वही विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में लग जाएं कार्यकर्ता गांवों में जाकर देखें कि सरकार द्वारा प्रदत योजनाएं गांवों तक भली भांति पहुच रही है कि नहीं। सम्मेलन का संचालन वरिष्ठ आजसू नेता नुरूल होदा एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकिशोर लोहरा ने किया। इस अवसर पर दर्जनों युवक दूसरे पार्टी से त्यागपत्र देकर बुधवार को आजसू पार्टी के शामिल हुए इन्हे प्रभारी भरत कांसी व हसन अंसारी के द्वारा माला पहना का पार्टी मे शामिल कराया। मौके पर हेमंत बडाईक, जलधर महतो, अरबिंद भगत, सूरज सिंह, बिशाल महतो, लक्ष्मी बैठा, प्रेमप्रकाश शाहदेव, राजाराम महतो, अजय कुमार महतो, कुदूुस अंसारी, कुमुद कुमार वर्मा, संगीता तिग्गा, कासिम अंसारी, सज्जाद अंसारी, जहानूल अंसारी, नवलकिशोर महतो, जिलानी, वसीम, अबु रेहान, कलीम, रिजवान, एजाज, सदाम, इम्तियाज, सादिक, अब्दूल रसीद, बिनय उरांव, राजू उरांव, शिवा कुमार, कार्तिक उरांव, रवि कुमार, तुलसी कच्छप, संजय कच्छप सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2GSyIcO , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder