रांची (राजीव कुकरेजा). राजधानी के घरों में पाइप से गैस सप्लाई की आखिरी बाधा भी खत्म हो गई है। नागपुर के पेट्रोलियम एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन से गेल इंडिया लिमिटेड को सुरक्षा लाइसेंस मिल गया है।
मेकॉन के बाद डोरंडा क्षेत्र में पाइप बिछाने और कनेक्शनों की बुकिंग का काम शुरू हो चुका है। वहीं, गेल ने मेकॉन के 1700 उपभोक्ताओं की रसोई तक पाइपलाइन बिछा दी है। 15 से 31 मार्च के बीच इन्हें गैस मिलने लगेगी। नॉर्थ आफिस पाड़ा, साउथ ऑफिस पाड़ा, निवारणपुर और अनंतपुर में पाइप बिछ रही है। कंपनी ने कडरू और अशोकनगर में भी पाइप बिछाने का काम शुरू कर दिया है। अब तक दो हजार से अधिक ग्राहकों की बुकिंग हो चुकी है। दूसरे चरण में बरियातू और तीसरे में कांके रोड के सीसीएल, सीएमपीडीआई कॉलोनी और बहुमंजिला इमारतों में गैस देने की योजना है। साथ ही, होटलों, रेस्टोरेंट, हॉस्पिटल और शिक्षण संस्थानों में कनेक्शन दिया जाएगा।
चतरा, पलामू, कोडरमा सहित छह और शहरों में पाइप से घरों में पहुंचेगी गैस
राज्य के 6 और शहरों में पाइपलाइन से गैस सप्लाई होगी। चतरा, पलामू, सरायकेला-खरसावां, प. सिंहभूम, कोडरमा व देवघर में पाइप से गैस सप्लाई का जिम्मा भारत गैस, गेल व इंडियन ऑयल को मिला है। पहले भी 5 शहरों में गैस पाइपलाइन का लाइसेंस दिया गया था। अब 11 शहरों में पाइप से गैस सप्लाई होगी। तेल-गैस नियामक पीएनजीआरबी ने सिटी गैस वितरण के लाइसेंस के लिए 10वें दौर की नीलामी के विजेताओं का ऐलान कर दिया है।
10वीं नीलामी में राज्य के ये शहर
- चतरा और पलामू, भारत गैस
- सरायकेला-खरसावां,प. सिंहभूम, गेल इंडिया
- कोडरमा और देवघर, इंडियन ऑयल
9वीं नीलामी
- बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़, इंडियन ऑयल
- गिरिडीह अौर धनबाद गेल इंडिया
सरायकेला-खरसावां और प. सिंहभूम में पाइप से गैस सप्लाई की अनुमति मिली है। डीपीआर, व स्पॉट सर्वे करने में 6 महीने लगेंगे। फिर पाइप बिछेगी। - दीपक सावंत, जीएम, गेल गैस
इंडियन ऑयल को पिछली बिड से ही आवंटन शुरू हुआ है। कागज मिलते ही आगे की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी। - वीना कुमारी, चीफ मैनेजर, (सीसी, प्लानिंग), आईओसीएल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EgAfpo , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder