रांची (आसिफ नईम).जेएससीए स्टेडियम में 8 मार्च को भारत-ऑस्ट्रेलिया का डे-नाइट वनडे मैच होगा। इसके लिए ऑनलाइन टिकट की बिक्री नहीं होगी। क्रिकेटप्रेमियों को सिर्फ काउंटर से ही टिकट लेकर मैच देखना होगा।
जेएससीए प्रबंधन ने ऐसा इसलिए किया है ताकि राज्य के ही लोग काउंटर से टिकट बुक कराकर मैच देख सकें। ऑनलाइन सुविधा होने से बाहरी लोग ज्यादा टिकट करा लेते हैं। जेएससीए के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि मैच रांची में हो रहा है। हमलोग चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा झारखंड के क्रिकेटप्रेमी मैच देखें। ऑनलाइन बुकिंग से एक-दो दिन में टिकट खत्म हो जाते हैं। इसलिए काउंटर से टिकट बिक्री का फैसला लिया गया है।
पश्चिमी गेट के काउंटर से मिलेगा मैच का टिकट
काउंटर से टिकट बिक्री 3 मार्च से शुरू होगी। पश्चिमी गेट के पास बने काउंटर से सुबह 9 बजे से 1 बजे तक आैर 2 बजे से 5 बजे तक टिकट मिलेंगे। एक व्यक्ति को 3 टिकट ही मिलेंगे। सात काउंटर में महिला आैर दिव्यांग के लिए एक-एक काउंटर आरक्षित रहेंगे।
35 हजार टिकट बेचे जाएंगे
जेएससीए स्टेडियम की क्षमता 39 हजार है। बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक, स्टेडियम की कुल क्षमता के 90% टिकट बिक्री की जाएगी। यानी जेएससीए के पास 10% सीट के पास मुफ्त में बांटे जाएंगे। 39 हजार क्षमता के हिसाब से जेएससीए के पास 3900 पास ही बचेंगे।
उंगली पर स्याही लगेगी की नहीं, आज फैसला
जेएससीए प्रबंधन टिकट कालाबाजारी रोकने के लिए महिला-पुरुष के दाहिने हाथ की पहली उंगली में स्याही का निशान लगाने की तैयारी में है। इसका फैसला मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जेएससीए अध्यक्ष व सचिव गुरुवार को करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2T7iZ07 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder