Bu Blogda Ara

1 Şubat 2019 Cuma

खलारी प्रखंड कार्यालय में नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन

{content: एनआरएम कार्यशाला में उपस्थित लोग।

भास्कर न्यूज़ | खलारी

खलारी प्रखंड कार्यालय सभागार में नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट का कार्यशाला किया गया। कार्यशाला में मनरेगा अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए श्रम बजट बनाने तथा इंटीग्रेटेड नेचुरल रिसोर्स मैनेजमेंट संबंधी योजनाओं के चयन के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण डिस्ट्रिक्ट लेबल मास्टर ट्रेनर कुमार राजकमल व उनके सहयोगी सीएफटी चान्हो ब्रजेश कुमार ने प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया। कार्यशाला में मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए टीसीबी, डोभा, गुली प्लगिंग लूज बोल्डर चेकडेम निर्माण के लिए कहा गया। बताया गया कि अब प्रत्येक गांव में पांच लाख तक के योजनाओं का चयन वार्ड सदस्य अपने वार्ड रिसोर्स टीम के द्वारा करेगे। अपलैंड ट्रीटमेंट के माध्यम से बरसात के पानी को उपयोग करने के तरीके भी बताया गया। साथ ही बताया गया कि उपर के टांड़ जमीन पर ही बारिश के पानी को रोककर मिट्टी को उपजाऊ बनाया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रखंड 20सूत्री उपाध्यक्ष प्रीतम साहू, बीडीओ गौतमप्रसाद साहू, बीपीओ गुंजन कुमार, सहायक अभियंता फैयाज आजमी, जेई रमेश कुमार गुप्ता, धनंजय कुमार, आनंद प्रकाश, प्रेमचंद मुर्मू, सुरेश लिंडा, सुजीत कुमार, मुखिया पुतुल देवी, आशा देवी, पुष्पा खलखो, सुशीला देवी, बीना देवी, सोमरी राम, मानसी देवी, शांति देवी, गोविंद उरांव, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक सहित पंचायत के सभी मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2RA1dNk , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive