{content: कांके| बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में शनिवार से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय एग्रोटेक किसान मेला का शुभारंभ होगा। कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह किसान मेला एवं उद्यान प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को बीएयू में आयोजित प्रेस वार्ता में वीसी डाॅ. पी कौशल ने दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन कृषि मंत्री के साथ कांके विधायक डाॅ. जीतूचरण राम एवं मांडर विधायक गंगोत्री कुजूर विशिष्टि अतिथि के रुप में शामिल होंगी। उद्यान प्रदर्शनी में किसानों के द्वारा उत्पादित उन्नत किस्म के फल, फूल एवं सब्जियां प्रदर्शित की जाएंगी। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। किसान गोष्ठी आयोजित होंगी, जिसमें वैज्ञानिक और किसान तकनीक सूचनाओं की आदान प्रदान करेंगे।
उन्होंने बताया कि सीएम रघुवर दास तीन फरवरी को पूर्वाह्न 11.30 बजे पशु पक्षी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसके पूर्व वे बीएयू में नवनिर्मित एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग काॅलेज भवन का भी विधिवत उद्घाटन करेंगे। वहीं समापन समारोह चार फरवरी को होगा। इसमें गवर्नर द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2WDpMMS , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder