Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

अपनी मांग को लेकर किसान जनाधिकार मंच ने निकाला जुलूस

{content: बुधवार को किसान जनाधिकार मंच के तत्वावधान में मथुरा साहू की अगुवाई हजारों की संख्या में धरना-प्रदर्शन किया। धरने में महिलाओं की तादाद अधिक थी। सभी ने प्रखंड में विकास योजनाओं में की जा रही अनियमितता पर अधिकारियों को जमकर लताड़ा। इसे पूर्व सैकड़ों की संख्या में शामिल लोग कोठारी चौक होकर प्रखंड परिसर पहुंचे और प्रखंड में धरने पर बैठे।

आश्चर्य की बात रही कि प्रदर्शन की पूर्व सूचना दिए जाने के बाद भी मंच की ओर से तैयार 20 सूत्री मांगों का ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचे। नेतृत्व करता मथुरा साहू ने इसे लोकतंत्र का मजाक बताते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास को वे जारी रखेंगे और अब वे प्रखंड मुख्यालय तमाड़ में हज़ारों किसान, मजदूर के साथ डेरा डालो, घेरा डालो कार्यक्रम की घोषणा के साथ आंदोलन को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। इस सभा को मंच के मंगलदीप स्वांसी, पंकज कुमार, पंचानंद साहू, बिंदेश्वरी देवी, विकेशवर महतो, मुन्ना बड़ाइक, सुखराम मुंडा, सोहन महतो आदि ने भी संबोधित किया सभा में मुख्य रूप से हजारों किसान मजदूर के साथ सुरेंद्र महतो, नंदलाल महतो, रोबिन साहू, अमुल्य मिश्रा, जगत महतो, करम चंद महतो, कमलकांत अहीर, योगेन्द्र स्वांसी, पंबल महतो, हरेन्द्र नाथ महतो, चांद मनी कुमारी, नवल किशोर साहू, नलिता देवी, सावित्री देवी, अनुप्रिया देवी, सीता देवी, रीता देवी, रंभा देवी, आशा देवी आदि अनेक महिला-पुरुष उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2UhpHgF , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive