{content: मोतिहारी | मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव में बुधवार को शीशम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव देख सनसनी फैल गई। शव रस्सी के सहारे लटका हुआ था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे बरामद किया। वह जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी महेश सहनी का 20 वर्षीय पुत्र संजय कुमार था। आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। उसके पास से बरामद सुसाइडल नोट से उसकी जान प्रेम-प्रसंग में जाने की बात सामने आई है।
ऐसे में इसकी हत्या कर शव को टांग दिया गया या उसने आत्महत्या कर ली, गुत्थी उलझी हुई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मामले में संजय के पिता ने यूडी केस दर्ज कराया है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला संदेहास्पद है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2BUDq5U , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder