हजारीबाग. पश्चिम बंगाल से हजारीबाग पुलिस ने एक हार्डकोर उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे गुप्त ठिकाने पर रखकर पूछताछ कर रही है। साथ ही उसकी निशानदेही पर कई ठिकानों पर छापामारी भी की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि यह उग्रवादी जोनल कमांडर स्तर का है। पुलिस इस संबंध में पूरी गोपनीयता बरत रही है। एसपी मयूर पटेल ने इस सफलता की पुष्टि किया है।
दो टीम ने किया गिरफ्तार
पुलिस सूत्र के मुताबिक एसपी मयूर पटेल की मॉनिटरिंग में उग्रवादी को ट्रैप किया गया। जैसे ही सुराग मिला कि यह उग्रवादी पश्चिम बंगाल के एक ठिकाने पर शरण लिए हुए है, उन्होंने दो अलग-अलग टीम गठित किया। जिसमें विष्णुगढ़, टाटीझरिया पुलिस और हजारीबाग की एक टीम शामिल थी। इस टीम ने बंगाल पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया।
बड़ी सफलता मान रही पुलिस
संभावना है कि देर रात तक कुछ और संदिग्ध गिरफ्त में आएंगे। यह भी बताया जा रहा है कि कई वैसे सफेदपोश जो नक्सलियों को अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग पहुंचाने का काम करते रहे हैं, उन पर से भी गिरफ्तार उग्रवादी ने पर्दा उठाया है। हजारीबाग पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Ggkh15 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder