Bu Blogda Ara

1 Şubat 2019 Cuma

खूंटी | गांव के लोगों में डायन प्रथा जैसे अंधविश्वास

{content: खूंटी | गांव के लोगों में डायन प्रथा जैसे अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को डायन प्रथा उन्मूलन जागरूकता रथ निकाला गया। उपायुक्त सूरज कुमार, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार लाल, आईटीडीए के निदेशक भीष्म कुमार, कल्याण पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, खेल पदाधिकारी प्यारेलाल और एनडीसी डी दत्ता ने हरी झंडी दिखा कर रथ को रवाना किया। रथ के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एक पखवारे तक विभिन्न गांवों में लोगों को बताया जायेगा कि डायन की बात सिर्फ अंधविश्वास के अलावा कुछ नहीं है। कोई महिला या गुणी ओझा न किसी की बीमारी ठीक कर सकता है और न ही किसी को मार सकता है। यह एक सामजिक बुराई है। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को डायन प्रथा निषेध अधिनियम 2001 के बारे में भी बताया जायेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2RzTXBf , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive