{content: खूंटी | पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी महेंद्र राम से नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को कार्यालय परिसर में धरना दिया। नगर पंचायत कर्मचारी संघ के बैनर तले सभी कर्मचारी काम बंद कर धरना पर बैठ गए। करीब तीन घंटे बाद कार्यपालक पदाधिकारी के साथ वार्ता करने पर उनके द्वारा कर्मचारियों को सम्मान दिए जाने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। नगर पंचायत कर्मचारी संघ ने अध्यक्ष अर्जुन पाहन,उपाध्यक्ष राखी कश्यप को भी पत्र लिखकर जानकारी दी है। नगर पंचायत कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि कार्यपालक के मुंशी दिनेश कुमार चौरसिया ने मस्टर रोल में बढ़े हुए मानदेय दर्ज कर दिया था। इस बात को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी ने उसके साथ बदसलूकी की। इससे नाराज कर्मचारियों ने काम बंद कर कार्यालय परिसर में धरना देकर बैठ गए। जानकारी होने पर कार्यपालक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को धरना समाप्त कर वापस काम पर जाने को कहा। लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं मानी। बाद में नगर पंचायत कर्मचारी संघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष श्रवण कुमार, सचिव संजय कुमार एवं कोषाध्यक्ष प्राण राम के नेतृत्व में कार्यपालक पदाधिकारी से वार्ता करने उनके कक्ष में गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2WCCGL5 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder