{content: सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर स्टूडेंट्स, पैरेंट्स, स्कूल सहित देशभर के लिए एक निर्देश जारी किया है। इसमें सीबीएसई की ओर से कहा गया है, \"पिछले दिनों देखा गया है कि कुछ लोग यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर परीक्षा के संबंध में अलग-अलग तरह के फर्जी वीडियो व मैसेज वायरल करते रहे हैं। इस तरह की चीजें स्टूडेंट्स, पैरेंट्स, स्कूल के साथ-साथ देशभर की जनता के बीच पैनिक पैदा करती हैं। इस बार भी ऐसी फर्जी चीजें वायरल की जा सकती हैं। इसलिए हम इस संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर रहे हैं। ताकि ऐसे किसी वायरल मैसेज से लोग पैनिक नहीं हों। जो भी जानकारी आपको सीबीएसई की वेबसाइट पर दी जा रही है और स्कूलों तक सीधे बोर्ड की ओर से पहुंचाई जा रही है, सिर्फ उन्हीं पर भरोसा करें। हम ऐसी अफवाहें फैलाने वाले लोगों को भी आगाह करना चाहते हैं, कि अगर वे ऐसी किसी गतिविधि में लिप्त पकड़े गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।\'
इन बातों का भी खास ध्यान रखें स्टूडेंट्स और पैरेंट्स
सीबीएसई ने अफवाहों से बचने से संबंधित सूचना बुधवार शाम जारी की। इसके साथ स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए इन निर्देशों का खास ध्यान रखने को कहा है...
स्टूडेंट्स अपना परीक्षा केंद्र एक दिन पहले जरूर विजिट कर लें।
परीक्षा के दिन स्टूडेंट्स ज्यादा समय लेकर घर से निकलें। सुबह 9.45 पर केंद्र पर पहुंचने का लक्ष्य बनाएं। ताकि ट्रैफिक या मौसम किसी तरह से बाधा न बने।
सुबह 10 बजे के बाद अभ्यर्थी को किसी भी हालात में केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
केंद्र में प्रवेश के समय सुरक्षा जांच में ज्यादा समय व्यर्थ न हो, इसके लिए बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। रेगुलर स्टूडेंट्स स्कूल यूनिफॉर्म और प्राइवेट स्टूडेंट्स हल्के रंग की ड्रेस में ही पहुंचें।
किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या गैजेट अपने साथ न ले जाएं। केंद्र पर इसे रखने की व्यवस्था नहीं होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2TinZhE , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder