Bu Blogda Ara

1 Aralık 2018 Cumartesi

खलिहान में आग लगी तीन एकड़ की धान जली

{content: बाजपुर पंचायत के हिसरी में शुक्रवार की रात को खलिहान में आग लगने से पूरा धान जल कर राख हो गया। यह खलिहान रुखा उरांव का था। खालिहान में तीन एकड़ खेत का धान रखा था। शुक्रवार की रात अचानक आग लग गई। इससे किसान को हजारों रुपए की क्षति हुई है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त किया गया है कि असमाजिक तत्वों द्वारा आग लगाई गई होगी। किसान ने सीओ अमर प्रसाद को आवेदन देकर क्षतिपूर्ति की मांग की है।

रातू में जनता दरबार

रातू | उपायुक्त के निर्देश पर प्रखंड मुख्यालय सभागार में शनिवार को जनता दरबार लगाया गया। अध्यक्षता प्रमुख सुरेश मुंडा ने की। जनता दरबार में योजना लंबित होने, मजदूरी भुगतान में विलंब, विधवा-वृद्धावस्था पेंशन, दाखिल-खारिज, राशन कार्ड, आवास, प्रखंड मुख्यालय के सामने अतिक्रमण करने संबंधी समस्याओं पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रखंड में व्याप्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। कहा कि तुरंत समाधान किया जाएगा।

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख सुरेश मुंडा, सीओ अमर प्रसाद, जिप सदस्य अलोक उरांव, परमेश्वर गोप ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ अविनाश पूर्णेंदु, सीओ अमर प्रसाद, थाना प्रभारी अमोद नरायण सिंह, मोहन साहू, राजेश सिंह, प्रवीण सिंह, मोहन प्रजापति सहित अन्य विभाग के लोग उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2AHuFdW , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive