Bu Blogda Ara

1 Aralık 2018 Cumartesi

जगत के उद्धारकर्ता येसु के आगमन पर स्वागत की तैयारी है आगमन काल : बिशप डॉ. तिर्की

{content: ख्रीस्त के विश्वास में बढ़ने वाले सभी चर्च के मसीही जगत के उद्धारकर्ता बालक येसु ख्रीस्त के जन्मोत्सव को लेकर मनाने की तैयारियां शुरू कर दी है। 2 दिसंबर को आगमन काल के शुभारंभ के साथ मसीही येसु के संसार में आगमन पर आध्यात्मिक तैयारी शुरू कर देंगे। आगमन काल का शुभारंभ सभी चर्चों में विशेष मिस्सा अनुष्ठान, पवित्र भोज आराधना से होगी। तैयारी के तहत मसीहियों ने घरों की साफ-सफाई की। विश्वासी व्यक्तिगत व सामाजिक नजरिए से खुद का आत्ममूल्यांकन कर यह सुनिश्चित करते हैं कि वे मन, वचन और कर्म से कितने पवित्र व शुद्ध हैं।

कैरोल कंपीटिशन के फाइनल पर चर्चा : एनडब्ल्यूजीईएल चर्च मुख्यालय परिसर बाबू लेन में शनिवार को चर्च की यूथ विंग आरसीवाईओ की बैठक अंजलि मिंज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्रिसमस पर होने वाले मैंजर कैरोल कंपीटिशन के फाइनल पर चर्चा हुई। मैंजर कैरोल कंपीटिशन के लिए 23 नवंबर को ऑडिशन टेस्ट होगा। बैठक में आरसीवाईओ के सचिव प्र‌वीण कुजूर, सह सचिव अमन ग्लैडविन तिर्की, ट्रेजरर निखिल लकड़ा, एक्टिव मेंबर स्नेहा लिंडा आदि उपस्थित थे।

नया जीवन जीने का भी संकल्प लेते हैं मसीही

एनडब्ल्यूजीईएल चर्च के बिशप एमेरिट्स डॉ. पीडीएस तिर्की ने कहा कि आगमन काल, खासकर मसीहियों के जीवन में विशेष आध्यात्मिक तैयारी का समय है। मसीहियों की यह आध्यात्मिक तैयारी जगत के उद्धारकर्ता येसु मसीह के संसार में आने को लेकर है। कहा कि प्रत्येक वर्ष मसीही घरों और मुहल्लों की साफ-सफाई के बाद इस तरह आकर्षक साज-सज्जा करते हैं, ताकि ख्रीस्त उनके घरों में जन्म लें। आगमन काल में प्रार्थना और सच्चा पश्चाताप से मसीही खुद को मन, वचन और कर्म तीनों से इस तरह तैयार करते हैं, ताकि येसु ख्रीस्त उनके हृदय व घर में जन्म ले सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - preparation of welcome on the arrival of the savior of the world yeshu advent calendar bishop dr tirkey
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2AFqJdy , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive