Bu Blogda Ara

1 Aralık 2018 Cumartesi

सिटी बसों का किराया नहीं बढ़ाएगा निगम, अब खुद चलाने की तैयारी

{content:

रांची. शहर में अब रांची नगर निगम सिटी बसें खुद चलाएगा। यात्री किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े सिटी बस संचालक से निगम बसें वापस लेगा। मंगलवार को बस संचालक किशोर मंत्री को पत्र देकर 25 सिटी बसें निगम वापस मांग सकता है।


  1. किशोर मंत्री बीते 2 माह से यात्री किराया बढ़ाने की मांग कर रहे थे। किराया नहीं बढ़ाने पर बस वापसी की धमकी दी थी। मगर निगम ने किराया नहीं बढ़ाया। अब निगम सिटी बस चलाने के लिए निविदा निकालने की बजाय निजी बस चालकों को भाड़े में बस देकर अलग-अलग रूट पर चलाने की तैयारी में है। निगम अपर बाजार स्थित बकरी बाजार स्टोर को सिटी बस पड़ाव बनाएगा। बसों की देखरेख के लिए यहां गैराज भी बनाया जाएगा।


  2. सिटी बसें अभी एक ही रूट पर संचालित हो रही हैं। लेकिन, अब निगम इसे विभिन्न रूट पर चलाने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, किशोर मंत्री द्वारा संचालित 25 सिटी बसों और निगम स्टोर में खड़ी 26 नई बसों यानि कुल 51 बसों का परिचालन किया जाएगा।

  3. निगम के बकरी बाजार स्टोर में नई 26 बसें खड़ी धूल फांक रही है। वहीं, दर्जनों पुरानी बसें भी खड़ी हैं। ऐसे में नई बसों को अब फिर से सड़क पर उतारने की तैयारी चल रही है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      अब निगम सिटी बसों को विभिन्न रूट पर चलाने की तैयारी कर रहा है।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2AIZtL4 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive