Bu Blogda Ara

1 Aralık 2018 Cumartesi

पारा शिक्षकों ने कहा- वोट की चोट से सरकार को जवाब देंगे

{content: आने वाले दिनों में वोट की चोट से रघुवर सरकार को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। जेल में बंद हमारे बेकसूर साथियों पर लगाए गए सभी आरोप को खत्म किया जाए। साथ ही इतने कम मानदेय में ग्रामीण क्षेत्र में भी रहकर परिवार का भरण पोषण कर पाना संभव नहीं है। जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तब तक हड़ताल रहेगी।

उक्त बातें एकीकृत पारा शिक्षक संघ के बुढ़मू, खलारी और कांके ईकाई के नेतृत्व में शनिवार को कांके विधानसभा के पारा शिक्षकों ने मुरूपीरी में स्थित विधायक डॉ. जीतूचरण राम के पैतृक आवास पर 'घेरा डालो डेरा डालो' कार्यक्रम में कहीं। विधायक ने पारा शिक्षकों से बात की और कहा कि आपकी मांग को लेकर एक-दो दिनों में सीएम से बात की जाएगी। धरना में जमानत पर जेल से बाहर आई पारा शिक्षिका गौरी झा भी मुरूपीरी पहुंची, फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया। साथ ही जिप उपाध्यक्ष पार्वती देवी, आजसू के रामजीत गंझू व पंचायत प्रतिनिधियों ने पारा शिक्षकों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। संघ के अध्यक्ष सुदीप सिंह ने कहा कि इतने कम मानदेय में परिवार चलाना संभव नहीं है। साथ ही मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे पारा शिक्षकों से वार्ता करके जल्द से जल्द मामले का समाधान करें। उपमुखिया एसके सिंह ने कहा कि ज्ञान का प्रकाश पहुंचाने में पारा शिक्षकों का अहम योगदान है।

तमाड़ के आजसू विधायक ने दी चेतावनी

सरकार जल्द निर्णय ले, नहीं तो आंदोलन

तमाड़ के विधायक विकास सिंह मुंडा ने खूंटी परिसदन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार पारा शिक्षकों को 20 प्रतिशत इंक्रीमेंट देने की बात कर रही है। लेकिन वह भी पूर्ण नहीं है। विधायक ने कहा कि आजसू पार्टी सरकार की सहयोगी पार्टी है एवं सरकार को भी आजसू पार्टी का सुझाव मानना चाहिए। वरना सरकार में रहकर क्या फायदा। पारा शिक्षकों की सभी जायज मांगों को सरकार जल्द से जल्द विचार करें एवं कार्रवाई करें अन्यथा आजसू पार्टी अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tamar News - the mercenary teachers said that the government would answer the injury
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2U1A1tr , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive