रांची. भाजपा ने कहा है कि महागठबंधन के लिए यह शर्मनाक बात है कि उनका पूरा फॉर्मूला एक सजायाफ्ता मुजरिम तय कर रहा है। महागठबंधन की पूरी रचना जेल में बैठकर लालू प्रसाद रच रहे हैं। रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि लालू यादव ने अलग झारखंड राज्य का विरोध किया था, और आज झारखंड नामधारी दल उनकी गोद में बैठकर खेल रहे हैं।
महागठबंधन के नेता सत्ता प्राप्ति के लिए कुछ भी कर सकते हैं
उन्होंने कहा- यह झारखंड के शहीदों के लिए तमाचा से कम नहीं है। इस पूरे प्रकरण से यह साफ हो गया है कि महागठबंधन के नेता सत्ता प्राप्ति के लिए कुछ भी कर सकते हैं। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि अगस्टा वेस्टलैंड घोटाले के मुख्य अभियुक्त क्रिश्चन मिशेल ने ईडी के पूछताछ के दौरान अपने वकील को चिट छिपाकर देने की कोशिश की।
गांधी परिवार पहले से ही नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर
उस चिट में सोनिया गांधी से क्या संभावित प्रश्न होंगे, इसका जिक्र था। न्यायालय ने क्रिश्चन मिशेल को अपने वकील से मिलने की सशर्त इजाजत दी है, लेकिन क्रिश्चन मिशेल ने छिपाकर चिट दी, जो साफ दर्शाता है कि पूरी की पूरी दाल काली है। उन्होंने कहा कि चिट में जो कैपिटल आर लिखा है, उसे समझने के लिए ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत नहीं है। गांधी परिवार पहले से ही नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर है। अब धीरे-धीरे उनके कारनामों की कलई खुल रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2QZnj04 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder