Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

छह माह से पार्टी विरोधी गतिविधि में लिप्त थे जलेश्वर: भगवान सिंह

{content:

रांची. झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी भगवान सिंह ने कहा है कि जलेश्वर महतो के पार्टी छोड़ने से संगठन के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जदयू के समर्पित कार्यकर्ता जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता एवं बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में कार्य करने के लिए कृतसंकल्पित है। प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिलाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एकजुट है। जलेश्वर महतो विगत 6 माह से पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे। इसकी जानकारी केंद्रीय नेतृत्व को भी थी। कार्यालय में भी उनका आवागमन कम हो गया था। उक्त बातें भगवान सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

रांची में प्रदेश जदयू कार्यकारिणी की बैठक होगी
उन्होंने कहा कि 3 जनवरी को रांची में प्रदेश जदयू कार्यकारिणी की बैठक होगी। उक्त बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में संगठन और आगे के कार्यक्रम की रूपरेखा तय होगी। इस बैठक को जदयू के राष्ट्रीय सचिव एवं बिहार विधानसभा के सचेतक साथ ही झारखण्ड प्रभारी राम सेवक सिंह एवं सह प्रभारी अरुण कुमार सिंह आदि शामिल होंगे।

नीतीश कुमार पटना में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे
इसके बाद नीतीश कुमार पटना में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे। इस मौके पर संजय सहाय, उपेंद्र नारायण सिंह, सागर कुमार, बैधनाथ पासवान, अर्जुन गोसाई, लालचन महतो, मनोज सिन्हा, मनोरंजन कुमार,आशा शर्मा, शीला सिंह, रत्ना शर्मा, अरविंद जायसवाल, राजेश पासवान आदि उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव सह भगवान सिंह ने रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता किया।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2GNK2HR , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive