Bu Blogda Ara

29 Aralık 2018 Cumartesi

युवक से किन्नर बन शादी की, विवाद होने पर आत्महत्या की, पति गिरफ्तार

{content:

जमशेदपुर.आदित्यपुर बेल्डीह निवासी राजू कुमारदो माह पूर्व प्लास्टिक सर्जरी के जरिए युवक से किन्नर बना और अपना नाम नाम छोटी रख लिया। उसने बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी अमर सिंह से शादी कर ली। शादी के बाद दोनों परिवार से अलग बिरसानगर जोन नंबर 4 में रहने लगे।

बताया जाता है कि शादी के बाद दोनों में अक्सर टकराव होने लगा, जिससे तंग आकर शुक्रवार देर रात राजू उर्फ छोटी (22 वर्ष) ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। दरवाजा व खिड़की बंद कर वह फंदे से लटक गई। शुक्रवार रात दोनों साथ ही करीब 9 बजे लौटे थे, जिसके बाद अमर सिंह पत्नी राजू उर्फ छोटी के लिए दवा लाने गया। महज 10 मिनट बाद लौटा, तो दरवाजा बंद था। अमर के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग जुट गए। लोगों ने जबरन दरवाजा खोला, तो राजू को फंदे से लटका पाया, जिसके बाद सभी उसे टाटा मोटर्स अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


जानकारी मिलने पर शनिवार सुबह काफी संख्या में किन्नर बिरसानगर थाना पहुंचे और अमर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। वही, जानकारी मिलने पर मृतक के घरवाले आदित्यपुर बेल्डीह बस्ती से बिरसानगर थाना पहुंचे। मृतक के पिता दानेसर गोड़सोरा के अनुसार राजू उर्फ छोटी बचपन से किन्नर नहीं है। दो माह पूर्व ही वह अमर सिंह व किन्नरों के बहकावे में आकर प्लास्टिक सर्जरी कर किन्नर बन गया। किन्नर बनने के बाद उसने अमर सिंह से शादी कर ली। शादी के बाद से अमर सिंह अक्सर उसके साथ गाली- गलौज व मारपीट किया करता था। अमर की प्रताड़ना से तंग आकर राजू ने आत्महत्या कर ली। इस संबंध में दानेसर गोड़सोरा के बयान पर अमर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पति अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth committed suicide
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2s2HP1b , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive