रांची.रिम्स में भर्ती होने वाले हर मरीजों को अब बेड उपलब्ध कराया जाएगा। रिम्स प्रबंधन ने एक आदेश जारी किया है। इसके तहत शाम 6 बजे के बाद भर्ती होने वाले मरीजों को बेड उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में दूसरे डॉक्टर की यूनिट में भर्ती किया जाएगा, जहां उन्हें बेड उपलब्ध हो सके। कई बार मरीजों को बेड नहीं दिए जाने को लेकर रिम्स प्रबंधन की किरकिरी हो चुकी है। नए निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने आते ही सभी विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की थी। सभी विभागाध्यक्षों ने इस संबंध में सुझाव दिए थे।
ऐसा देखा जा रहा है कि एक डॉक्टर का एक ही दिन ओपीडी और इमरजेंसी होने के कारण उनके यूनिट में मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इस कारण मरीजों को जमीन पर रखकर इलाज करना पड़ता है। निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने सुझाव दिया था कि अगर एक डॉक्टर का इमरजेंसी और ओपीडी अलग-अलग दिन रखा जाए तो मरीजों की संख्या में कम हो जाएगी। हालांकि ये व्यवस्था लागू होने में अभी कुछ समय लगेगा।
डॉक्टर की ओपीडी और इमरजेंसी एक ही दिन हो तो ओपीडी के बाद भर्ती मरीजों से ही उसकी यूनिट के बेड भर जाते हैं। अब शाम को आने वाले मरीजों को दूसरी यूनिट में भर्ती किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2s06EKY , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder