लोहरदगा. जिले के सुदूरवर्ती किस्को थाना क्षेत्र के तिसिया बाजार टांड़ में शनिवार की आधी रात को हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने चार ट्रकों में आग लगा दी। आग की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने जाते वक्त दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की। घटना की सूचना के बाद किस्को थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।
गांववालों ने एक ट्रक को पूरी तरह जलने से बचाया
अपराधियों के हवाई फायरिंग कर जाने के बाद गांववालों ने एक ट्रक को जलने से बचा लिया जबकि तीन अन्य ट्रकों में लगी आग पर भी काबू पा लिया। उधर, मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस की टीम को घटनास्थल से नाइन एमएम पिस्टल के कुछ जिंदा कारतूस और खोखा भी मिला है। पुलिस अपराधियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी कर रही है।
दर्जनभर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
ग्रामीणों के मुताबिक दर्जनभर हथियारबंद अपराधी तिसिया बाजार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने खड़े ट्रकों से डीजल निकाला और ट्रकों पर छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। गांववालों ने बताया कि हवाई फायरिंग की अवाज सुनकर वे बाहर निकले और ट्रकों में लगी आग पर काबू पाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2ETsp72 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder