Bu Blogda Ara

2 Aralık 2018 Pazar

बिरसा मुंडा पुराना जेल परिसर में अतिक्रमण कर रह रहे लोगों को मिलेगा पक्का घर

{content:

रांची. सर्कुलर रोड स्थित बिरसा मुंडा जेल परिसर में अतिक्रमण कर रह रहे तकरीबन 200 लोगों को पक्का मकान मिलेगा। उसके अलावा करम टोली तालाब के किनारे रह रहे करीब 40 परिवारों को भी बिरसा मुंडा जेल परिसर में ही पक्का घर दिया जाएगा। नगर विकास विभाग की ओर से आवास का निर्माण कराया जाएगा। आवास योजना का शुभारंभ रविवार को नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया।

2022 तक प्रत्येक परिवार के सिर पर पक्का छत
मौके पर मेयर और डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय सहित जुडको के अधिकारीगण उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार का एक ही उद्देश्य है कि 2022 तक प्रत्येक परिवार के सिर पर पक्का छत हो।

जल्द ही आवास निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा
उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों को उजाड़ने पर भरोसा नहीं करती। पहले बसाने पर जोर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आवास निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा इसके बाद लोगों को यहां घर आवंटित किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आवास योजना का शुभारंभ नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने किया।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2FSbUKz , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive