Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

यात्रियों से भरी दो बसों में टक्कर, डेढ़ दर्जन लोग जख्मी

{content:

रामगढ़. मांडू थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर दुर्गा मंदिर के सामने रविवार को एक खड़ी बस में पीछे से आ रही यात्रियों से भरी बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में डेढ़ दर्जन यात्री जख्मी हो गए। इन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी यात्री खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

दोनों ही बसें आ रहीं थीं रांची
बेबी वसुंधरा और विशाल नामक दो बसें कोडरमा से चल कर रांची आ रही थीं। बेबी वसुंधरा बस आगे चल रही थी। जबकि उससे कुछ पीछे विशाल बस थी। बेबी वसुंधरा नामक बस दुर्गा मंदिर के सामने यात्रियों काे नीचे उतारने के लिए रुकी थी। इसी बीच विशाल नाम की बस तेज रफ्तार में आई और खड़ी बस के पीछे जा टक्कराई।

केबिन में बैठे लोग जुए जख्मी

इस हादसे में विशाल बस के अगले हिस्से (केबिन) में बैठे डेढ़ दर्जन यात्री जख्मी हो गए। किसी के सिर में तो किसी के हाथ में चोट लगी। चीख-पुकार सुन मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद जख्मी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2ETDlBC , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive