Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

हाथियों ने एक को कुचलकर मारा, 50 हजार रुपए मिला मुआवजा

{content:

रांची. सोनाहातू में शनिवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने कुदाडीह में एक शख्स को कुचलकर मार डाला। रविवार को सूचना मिलने पर वन विभाग के रेंजर रणविजय सिंह ने मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए मुआवजा राशि दी। बाकि राशि कागजी प्रक्रिया के बाद दिए जाने की बात कही।

खलिहान के पास हाथियों ने मारा
मृतक की पहचान जगमोहन सिंह मुण्डा (58) के रूप में की गई। ग्रामीणों के अनुसार, दो हाथियों ने इन दिनों यहां दहशत फैला रखा है। दिन में वनडीह के जंगल में रहते हैं और रात होते ही गांव में आ जाते हैं। जगमोहन रात में खलिहान के पास था और उसी दौरान हाथियों ने उसे मारा।

घर कर दिया था ध्वस्त
गुरुवार की रात सेरेंगहातू गांव में रमेश प्रसाद महतो के घर को जंगली हाथियों ने ध्वस्त कर दिया था। घर में रखे पांच क्विंटल धान को हाथियों ने खाकर हजारों की सामग्री को रौंद दिया था। इसके अलावे खलिहान में रखे धान भी खा गए। क्षेत्र में हाथी के आतंक से लोग भयभीत हैं। जंगली हाथियों की संख्या दो बताई जाती है जो वनडीह के जंगल में शरण लिए हुए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हाथियों ने एक को कुचलकर मारा।
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2EXtYBJ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive