Bu Blogda Ara

2 Aralık 2018 Pazar

35 लावारिश शवों का एक साथ किया गया अंतिम संस्कार

{content:

रांची. राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रिम्स में पिछले 2 माह से पड़े 35 लावारिश शवों को रविवार को मुक्ति मिल गई। रांची की मुक्ति संस्था की ओर से जुमार नदी के तट पर सभी लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया।

मंत्रोच्चार के साथ शवों को मुखाग्नि दी गई
इसके लिए नदी के किनारे एक साथ चिता सजाई गई। सभी लावारिस शवों को उस पर लिटाया गया। इसके बाद पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ शवों को मुखाग्नि दी गई। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने मुखाग्नि देने के बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से ईश्वर से क्षमा याचना भी की। ताकि दाह संस्कार में किसी तरह की त्रुटि होने पर उन्हें क्षमा मिल सके।

सामूहिक प्रसाद का वितरण
इससे पहले संस्था के सदस्यों ने रिम्स में पड़े सभी लावारिस शव की पैकेट तैयार की गई। प्लास्टिक में शव को बांधा गया। इसके बाद नगर निगम के वाहन से सभी शव को जुमार नदी तट पर लाया गया। फिर शव को कफन ओढ़ा कर चिता पर रखा गया। इसके बाद सामूहिक रूप से मुखाग्नि दी गई। संस्था द्वारा मंगलवार को अल्बर्ट एक्का चौक स्थित श्री राम मंदिर के पास सामूहिक प्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। ताकि जो लावारिस शव जलाए गए हैं, उनकी आत्मा को शान्ति मिल सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिम्स में पड़े 35 लावारिस शवों का अंतिम संस्कार किया गया।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2QyhGoI , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive