Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

जिगंल्स 2019 : डांस ग्रुप ने मचाया धमाल, युवाओं का रैंप पर कैटवाक

{content: छोटानागपुर फन कैसल पार्क रातू में प्रायोजित कार्यक्रम जिंगल्स 2019 के दूसरे दिन रविवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी। पार्क में सुबह 10 बजे से ही सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी।पार्क आए सैलानियों ने पार्क में लगे राइड्स का मजा लिया व रेस्त्रां में लजीज व्यंजन का भी आनंद लिया।दोपहर बाद सैलानियों के लिए प्रायोजित कार्यक्रम की शुरूआत होते ही लोग स्टेज की ओर बढऩे लगे। एंकर अफशां ने जैसे ही माइक संभाला लोग कार्यक्रम का मजा लेने के लिए जुटने लगे।कार्यक्रम की शुरूआत डांस ग्रुप द्वारा किए डांस से हुई। कार्यक्रम के बीच-बीच में सैलानियों के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित हुए जिसमें भाग लेकर पुरस्कार भी जीते। दर्शकों के लिए किड्स डांस,युवाओं के लिए पेपर डांस,महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर सहित कपल्स के लिए भी कई कार्यक्रम हुए।जिसमें युवाओं ने रैंप पर चला। सैलानी पार्क परिसर में लगा विशेष राइड्स द जंगल का आनंद लेते दिखे।द जंगल देखने के लिए लोगो की लाइन लगी रही।

आज के विजेता

डांस एंड फ्रीज के विजेता निवेदिता एवं मनीष,बेस्ट कपल्स पुष्पा एवं मंजीत,डांस प्रतियोगिता पियूष,ग्रुप डांस रोपो लीथरसन एवं बेस्ट डांसर सुजीत कुमार।इन सभी को पार्क निदेशक की ओर से पुरस्कृत किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ratu News - giggles 2019 dance group launches cataclysm ramps on youths
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2StHuzY , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive