{content:
रांची जिले के सभी 18 प्रखंडों में एक दिसंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदना शुरू कर दिया गया। पहले दिन जिले के 15 प्रखंडों में 20 किसानों से करीब 155 क्विंटल धान खरीदे गए। प्रखंडों में शनिवार को विधायक सीमा देवी, नवीन जायसवाल, गंगोत्री कुजूर सहित पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा धान क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रत्येक केंद्र में एक कंप्यूटर ऑपरेटर भी नियुक्त किया गया है। इन केंद्रों में किसानों से 1750 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जा रही है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को बिचौलियों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिन किसानों से धान की खरीदारी की जा रही है उनके खाते में 15 दिनों के अंदर राशि जमा हो जाएगी। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि धान की खरीद कंप्यूटरीकृत प्रणाली से की जा रही है।
तीन केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा
जिले के अनगड़ा, राहे और खलारी के क्रय केंद्रों पर एक भी किसान नहीं पहुंचे। इसके कारण यहां धान की खरीदारी नहीं हो सकी। इस संबंध में डीसी राय महिमापत रे के निर्देश पर तीनों केंद्र के प्रभारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। उन्हें जल्द बताना होगा कि आखिर पहले दिन एक भी किसान क्यों नहीं लैंपस में धान विक्रय करने आए। इधर, ठाकुरगांव लैंपस में शनिवार को प्रखंड स्तरीय धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। बीडीओ संजीव कुमार, सीओ सुनील चंद्र व बीसीओ दिलीप कुमार ने उदघाटन किया। मौके पर लैंपस के अध्यक्ष परमेश्वर उरांच, सचिव बैजनाथ ठाकुर, मनोज पांडेय, उमाकांत पांडेय, कैलाश मोदी, उमेश बैद्य समेत दर्जनों किसान शामिल थे।
बेड़ो में धान खरीद केंद्र का उद््घाटन करतीं विधायक आरती कुजूर।
किसानों को सलाह : घर-घर घूमने वाले दलालों से बचें किसान : नवीन
रातू | प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित एफएससीएस, रातू में शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने किया। मौके पर उपस्थित सैकड़ों किसानों को संबोधित करते हुए हटिया विधायक नवीन जयसवाल ने कहा कि सभी किसान पंजीकरण कराकर धान को धान क्रय कंेद्र लाए ताकि उन्हंे धान की सही कीमत मिल सके। विधायक ने कहा कि अभी धान खलिहान से घर आया नहीं कि दलाल घर आने शुरू हो जाएंगे। इसलिए ऐसे दलालों के चंगुल से बचें, किसान और अपने धान का सही मूल्य प्राप्त करे। मौके पर परमेश्वर तिवारी, जिप आलोक उरांव, बीडीओ अविनाश पूर्णेन्दु, थाना प्रभारी अमोद नारायण सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष परमेश्वर गोप, अमित तिवारी,प्रवीण सिंह, राजेश सिंह सहित कई अन्य लोग थे।
सिल्ली में धान खरीद केंद्र का उद््घाटन करतीं विधायक सीमा देवी।
नगड़ी से 50 किसानों की टीम महाराष्ट्र रवाना
पिस्का नगड़ी | प्रखंड के राज्य जल छाजन केंद्र में शनिवार को झारखंड एग्रीकल्चर एंड सेल्स मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट जैसमिन की ओर से झारखंड के विभिन्न जिलों से चयनित 50 कृषकों के एक दल को महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न कृषि उन्नत जिले के भ्रमण के लिए भेजा गया। जैसमिन के मुख्य कार्यपालक, आरपी सिंह, उप मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (जैसमिन) अनिल कुमार व प्रशिक्षण प्रभारी शशिकांत प्रसाद ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर किसानों के बस की रवाना किया। मौके पर आरपी सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार की योजना है कि प्रदेश के किसान समृद्ध और प्रगतिशील किसान बने और राज्य का नाम रोशन करें। उन्हें 12 दिवसीय यात्रा पर महाराष्ट्र राज्य के उन्नत कृषि क्षेत्र जलगांव, अहमदनगर, औरंगाबाद, नासिक, भुसावल, नागपुर का भ्रमण कर कृषि संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। महाराष्ट्र भ्रमण के लिए रांची, गुमला, खूंटी, लातेहार एवं दुमका जिला से 50 किसानों को चयनित किया गया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2U1GYdQ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder