{content: रांची जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में कांके, बेड़ो, ओरमांझी और सिल्ली पंचायत समिति के सदस्य के लिए अब मैदान में दस उम्मीदवार रह गए। इन चारों प्रखंड में चुनाव के लिए कुल 11 लोगों ने नामांकन किया था। लेकिन कलेक्ट्रेट बी-ब्लॉक स्थित एलआरडीसी कार्यालय में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद ओरमांझी के चुटुपालू पंचायत के लिए नामांकन करने वाले वीरेंद्र मुंडा का नामांकन रद्द कर दिया गया।
इस संबंध में एलआरडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी मनोज रंजन ने बताया कि वीरेंद्र द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र पूरे तरह से भरे नहीं होने के कारण नामांकन रद्द हुआ। अब तीन दिसंबर को नाम वापसी की तिथि निर्धारित है। अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं लेते हैं तो चारों प्रखंड में होने वाले पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में रहेंगे। बताते चलें कि 19 दिसंबर को मतदान और 22 दिसंबर को मतगणना होगी। ओरमांझी में तीन, सिल्ली में पांच उम्मीदवार मैदान में स्क्रूटनी की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कांके के मनातू पंचायत से रोनिता टोप्पो और बेड़ो पंचायत की सुषमा भगत निर्विरोध विजय घोषित हो सकती हैं। दोनों के नामांकन वैध पाए गए। नाम वापसी की तिथि समाप्त होने के बाद इन्हें निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया जाएगा।
वहीं, ओरमांझी के चुटुपालू से अशोक नागवंशी मुंडा, किशोर महली, त्रिवेणी बेदिया चुनाव मैदान में हैं। जबकि, सिल्ली के बिसरिया पंचायत से जवाहरलाल अहीर, नौशाद मोमिन, मधुर दास महतो, मनोहर महतो और शक्तिधर महतो चुनाव लड़ेंगे। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर रांची जिले के व्यय और सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। बिंदेश्वरी को सामान्य और उमेश कुमार चौधरी को व्यय प्रेक्षक बनाया गया है। दोनों पर्यवेक्षक का कार्यालय राजकीय अतिथिशाला रांची में होगा। इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2U5w4nu , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder