{content:
रांची सहित पूरे प्रदेश में शीतलहर चल रही है। रविवार को सबसे ठंडा मैक्लुस्कीगंज रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले यहां पर पारा माइनस 1.5 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, इस सीजन में पहली बार कांके में पारा जीरो डिग्री पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार और शनिवार को 1 डिग्री था।
वहीं, पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के झरिवा गांव निवासी 46 वर्षीय गोरख नाथ शर्मा की ठंड से मौत हो गई। शनिवार रात करीब 12 बजे शौच के लिए बाहर गए थे। लौटे तो बेहोश होकर गिर पड़े। अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शीतलहर का प्रभाव सबसे ज्यादा उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व झारखंड में है। पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, दुमका, धनबाद, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहेबगंज में शीतलहर की चपेट में है। 24 घंटे में राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट आई है।
पलामू के चैनपुर में ठंड से एक की मौत
सबसे ठंडे जिले
चान्हो के खेत में फसलों पर गिरी ओस बर्फ बन गई।
हिमालय से आ रही हैं ठंडी हवाएं
अभी लगातार हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है। उसकी ठंडी हवा झारखंड में आ रही है। इस कारण शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। -आरएस शर्मा, वैज्ञानिक, भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची
रांची
4.60
डालटनगंज
4.60
जमशेदपुर
6.80
4 दिनों तक राज्य में न्यूनतम तापमान 5-7 डिग्री रहेगा
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले चार दिनों तक झारखंड का न्यूनतम तापमान पांच से सात डिग्री के बीच रहने की संभावना है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उत्तर भारत की तरफ से बर्फीली हवाएं आ रही हैं। आसमान साफ रहने की वजह से भी इन हवाओं से राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी है। उधर, गंगटोक सहित उत्तर-पूर्वी राज्यों में हाल ही में हुई ताजा बर्फबारी की वजह से भी झारखंड, बिहार समेत पूर्वी राज्यों में ठंड बढ़ी हुई है।
बीएयू के वैज्ञानिक की चेतावनी
4 डिग्री से कम तापमान फसलों के लिए खतरनाक : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक ए. वदूद ने कहा कि तापमान का जीरो डिग्री पर जाना उतनी चिंता की बात नहीं है, जितनी की खेतों में न्यूनतम तापमान लगातार चार डिग्री या उससे नीचे रहना है। आंकड़े के मुताबिक 19 दिसंबर से अब तक न्यूनतम तापमान 4 से 0 डिग्री रहा। यह स्थिति खेतों में लगे गेहूं, आलू, सरसों, चना और सब्जियों के लिए घातक हो सकती है।
धनबाद
9.50
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2AoNDGH , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder